लाइव न्यूज़ :

Jammu And Kashmir Flash Floods: जम्मू के बाद कश्‍मीर में भी बाढ़?, दर्जनों घर और गलियां जलमग्न, जेहलम का पानी कुर्सु राजबाग की गलियों में घुसा

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: August 27, 2025 16:14 IST

Jammu And Kashmir Flash Floods: स्थानीय लोगों ने शिकायत की कि बार-बार अनुरोध के बावजूद, उनके इलाके में कोई भी निवारक उपाय नहीं किए गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देलोग डरे हुए हैं, कई लोगों ने अपना जरूरी सामान ऊपरी मंजि‍ल पर रख लिया है।निवासी ने बताया कि लोग स्थिति पर कड़ी नजर रख रहे हैं।समूह का कहना था कि अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए।

Jammu And Kashmir Flash Floods: जम्‍मू के बाद कश्‍मीर में भी बाढ़ आ गई है। बुधवार को श्रीनगर के कुर्सु राजबाग में जेहलम नदी का पानी रिहायशी इलाकों में घुसने और गलियां और अंदरूनी गलियां जलमग्न होने के बाद निवासियों में दहशत फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सुबह पानी का स्तर तेजी से बढ़ने लगा, जिससे वे चिंतित हो गए। राजबाग के एक स्थानीय निवासी गुलाम अहमद ने बताया कि गलियांपहले ही जलमग्न हो चुकी हैं। पानी अब हमारे आंगन तक पहुंच गया है और घरों में घुस रहा है। लोग डरे हुए हैं, कई लोगों ने अपना जरूरी सामान ऊपरी मंजि‍ल पर रख लिया है।

एक अन्य निवासी ने बताया कि लोग स्थिति पर कड़ी नजर रख रहे हैं। उन्होंने कहा कि बच्चे और बुजुर्ग सबसे ज्‍यादा प्रभावित हैं। सभी को 2014 की बाढ़ के दोबारा आने का डर है। स्थानीय लोगों ने शिकायत की कि बार-बार अनुरोध के बावजूद, उनके इलाके में कोई भी निवारक उपाय नहीं किए गए हैं। निवासियों के एक समूह का कहना था कि अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए।

तुरंत कुछ किया जाना चाहिए। सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधिकारियों ने पहले कहा था कि वे स्थिति पर कड़ी नजर रख रहे हैं और संवेदनशील स्थानों पर टीमें तैनात कर दी हैं। एक अधिकारी के बकौल, लोगों को सतर्क रहने और सलाह का पालन करने की सलाह दी जाती है। किसी भी बड़े हादसे को रोकने के लिए उपाय किए जा रहे हैं।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरपाकिस्तानबाढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा