लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: फिर से गूंजेगी कैमरा-लाइट-एक्शन की आवाजें, बालीवुड की कई प्रोडक्शन टीमें दौरे पर

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: January 29, 2021 14:37 IST

कोरोना संकट के बाद बॉलीवुड के लिए देश के बाहर शूटिंग करना कुछ मुश्किल हो गया है. ऐसे में एक बार फिर फिल्मकार कश्मीर का रुख कर रहे हैं. प्रशासन भी शूटिंग आरंभ कराने और सुरक्षा मुहैया कराने का वादा कर रहा है.

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना के कारण इंटरनेशनल लोकेशनों पर शूटिंग में आ रही दिक्कतों के बाद फिल्मकार कर रहे कश्मीर का रुखबालीवुड के करीब 24 सदस्यों का दल कश्मीर की विभिन्न लोकेशनों को इन दिनों देखने पहुंचा हैहाल के दिनों में कश्मीर में आतंकी घटनाओं में कमी आई है पर आतंकवाद अब भी जारी, ऐसे में सुरक्षा बड़ा विषय

जम्मू: कश्मीर में फिर से कैमरा, रोलिंग और एक्शन की आवाजें गूंजने वाली हैं। इसकी खातिर बालीवुड के कई प्रोडक्शन हाउस की टीमें कश्मीर के चार दिनों के दौरे पर हैं जो जल्द से जल्द कई फिल्मों की शूटिंग आरंभ करने का आश्वासन दे रहे हैं।

कश्मीर में आतंकी घटनाओं में कमी आई है पर आतंकवाद पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है। सुरक्षाबलों के अनुसार, 250 से 300 आतंकी आज भी कश्मीर में मौजूद हैं और इस चिंता से बाखबर होते हुए भी फिल्म प्रोडक्शन हाउस कश्मीर को फिर से सुनहरे पर्दे पर लाने को राजी हैं क्योंकि प्रशासन पूरी सुरक्षा मुहैया करवाने का वादा कर रहा है।

दरअसल कोरोना वायरस के कारण पिछले एक साल से इंटरनेशनल लोकेशनों पर शूटिंग नहीं कर पाने के कारण अब बालीवुड ने कश्मीर की ओर रूख किया है। आतंकवाद के दिनों के दौरान उनके कदम हिमाचल की ओर मुड़े तो थे लेकिन उन्हें हिमाचाल की वादियां कश्मीर के मुकबाले फीकी नजर आई हैं।

कश्मीर के टूरिज्म विभाग के डायरेक्टर डा जीएन इटू कहते थे कि बालीवुड के करीब 24 सदस्यों का दल कश्मीर की विभिन्न लोकेशनों को छांट रहा है। इनमें सबसे प्रमुख पुरानी और सदाबहार लोकेशनें गुलमर्ग और पहलगाम ही हैं जो पिछले कई दशकों से सुनहरे परदे पर छाई हुई हैं।

चार दिनों तक कश्मीर में नई लोकेशनें तलाश करने वालों में अजय देवगन फिल्मस, संजय दत्त प्रोडक्शनस, रिलायंस एंटरटेनमेंट, रोहित शेट्टी फिल्मस, जी स्टूडियो, अधिकाररी ब्रदर्स प्रमुख हैं। 

इनके अतिरिक्त पिछले कुछ दिनों के दौरान और भी फिल्मी व बालीवुड हस्तियों ने कश्मीर का दौरा किया है। इनमें जुबिन नौटियाल, गुरू रंधावा, सना खान आदि शामिल हैं। कश्मीरी इनके दौरे से खुश इसलिए नजर आ रहे हैं क्योंकि पहले संचारबंदी और फिर कोरोना ने उनकी कमर तोड़ कर रख दी है। अब उन्हें फिल्म उद्योग से ही एकमात्र आस दिखाई दे रही है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान