लाइव न्यूज़ :

अदालत ने सोशल मीडिया से बलात्कार पीड़िता की पहचान उजागर करने वाली सामग्री हटाने को कहा

By भाषा | Updated: May 18, 2019 00:09 IST

पीठ ने कहा, ‘‘हम यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर को निर्देश देते हैं कि वे उन सभी सामग्रियों, पोस्टों और प्रकाशनों को हटायें जिनमें बांदीपुरा जिले में आठ मई 2019 को हुई घटना की पीड़िता की पहचान बतायी गयी है तथा यह भी सुनिश्चित करें कि उनके चैनलों पर ऐसी कोई सामग्री नहीं डाली जाये।’’

Open in App

जम्मू कश्मीर उच्च न्यायालय ने यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर को अपने प्लेटफॉर्म से उन सभी पोस्टों को हटाने का आदेश दिया जिनमें बांदीपुरा जिले की तीन वर्षीय बलात्कार पीड़िता की पहचान उजागर की गयी है। मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति गीता मित्तल और न्यायमूर्ति ताशी राबस्तान की खंडपीठ ने पीड़िता की पहचान उजागर करने को लेकर कश्मीर घाटी के पांच अखबारों को नोटिस भी जारी किया।

पीठ ने कहा, ‘‘हम यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर को निर्देश देते हैं कि वे उन सभी सामग्रियों, पोस्टों और प्रकाशनों को हटायें जिनमें बांदीपुरा जिले में आठ मई 2019 को हुई घटना की पीड़िता की पहचान बतायी गयी है तथा यह भी सुनिश्चित करें कि उनके चैनलों पर ऐसी कोई सामग्री नहीं डाली जाये।’’

अदालत ने न्यायमित्र फराह बशीर के द्वारा यूट्यूब पर पीड़िता की तस्वीर दिखाने वाले फोटो और स्क्रीनशॉट के होने तथा फेसबुक और ट्विटर पर इसके शेयर होने की जानकारी दिये जाने के बाद यह निर्देश दिया। खंडपीठ ने इसके अलावा कश्मीर घाटी के पांच अखबारों को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया। इन अखबारों को 28 मई तक जवाब देने को कहा गया है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीररेपसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो