लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: बीजेपी नेता ने कहा सुंजवान आर्मी कैंम्प हमले का रोहिंग्या मुसलमानों से हो सकता है कनेक्शन

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: February 10, 2018 12:12 IST

शनिवार को जम्मू कश्मीर की शीतकालीन राजधानी जम्मू के सुंजवान स्थित एक आर्मी कैंप में तड़के कुछ आतंकियों ने हमला कर दिया।

Open in App

जम्मू कश्मीर के सुंजवान आर्मी कैंप पर हुए आतंकी हमले पर जम्मू-कश्मीर के बीजेपी विधान परिषद कविंद्र गुप्ता ने इस हमले को रोहिंग्या मुसलमानों से जोड़ा है। एएनआई न्यूज एजेंसी के मुताबिक कविंद्र गुप्ता ने बताया कि हो सकता है आतंकियों ने हमले के लिए रोहिंग्या को हथियार बनाया हो। सुंजवान आर्मी कैंप के पास काफी रोहिंग्या मुसलमान रहते हैं। वहीं इस पर जम्मू-कश्मीर के डिप्टी सीएम निर्मल सिंह ने कहा कि हमलावर पाकिस्तानी हैं, लेकिन अगर रोहिंग्या का हाथ हुआ तो वह जांच करवाएंगे।कविंद्र गुप्ता ने यह बयान विधानसभा की कार्यवाही के दौरान दिया। उनके बयान के बाद सदन में बीजेपी के विधायक नारेबाजी करने लगे जिसके कारण विधानसभा की कार्यवाही को कुछ देर के लिए स्थगित किया गया।  

 

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर में आर्मी कैम्प पर आतंकी हमले में एक जवान शहीद, मौके पर पहुंचे पैरा कमांडो, ऑपरेशन जारी

शनिवार को जम्मू कश्मीर की शीतकालीन राजधानी जम्मू के सुंजवान स्थित एक आर्मी कैंप में तड़के कुछ आतंकियों ने हमला कर दिया। सुबह करीब 4:55 बजे संतरी को कुछ संदिग्ध गतिविधियों का पता चला। थोड़ी देर बाद ही संतरी के बंकर पर गोलीबारी शुरू हो गई। जम्मू के आईजीपी एसडी सिंह जामवाल ने बताया कि अभी तक आतंकियों की संख्या का पता नहीं चल सका है। वो फैमिली क्वार्टर की तरफ घुस गए हैं। गोलीबारी में दो लोग घायल हुए हैं जिसमें एक हवलदार और उनकी बेटी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल गोलीबारी रुकी हुई है। ऑपरेशन जारी है।

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने जम्मू-कश्मीर के डीजीपी से सुंजवान आतंकी हमले पर बात की हैं। साथ ही गृहमंत्रालय के अधिकारियों से मामले पर नजर बनाए रखने को कहा गया है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचाररोहिंग्या मुसलमानआतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील