लाइव न्यूज़ :

बारामूला में अधिकारी और बिहार के दो जवान शहीद, तीनों आतंकी ढेर, हमला कर कपड़े बदले, पर स्निफर डाग ने की तलाश

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: August 17, 2020 15:48 IST

कश्मीर में यह ऐसा पहला आपरेशन था जिसमें हमला होने के बाद इतनी तेजी के साथ सूचनाएं एकत्र कर आतंकियों को तलाश किया गया और मार दिया गया। इतना जरूर था कि तीनों आतंकियों को ढेर करने में सुरक्षाबलों के उस स्निफर डाग की अहम भूमिका थी जिसने आतंकियों द्वारा उतारे गए कपड़ों को सूंघ कर उन्हें तलाश किया था।

Open in App
ठळक मुद्देगोलीबारी में जम्मू कश्मीर पुलिस का एसपीओ शहीद मुजफ्फर अहमद जबकि सीआरपीएफ 119 बटालियन के दो जवान लोकेश शर्मा और खुर्शीद खान शहीद हो गए।घटना के तुरंत बाद सेना, पुलिस व सीआरपीएफ के जवानों ने इलाके की घेराबंदी करते हुए सर्च आप्रेशन चलाया। अधिकारियों ने बताया कि बागों में छुपे आतंकियों ने हमला करने के तुरंत बाद अपने कपड़े बदले थे और वे थोड़ा दूर भाग गए।

जम्मूः बारामूला के करीरी कस्बे में तीन सुरक्षाकर्मियों पर घात लगा कर हमला करने वाले तीनों आतंकियों को ढेर कर दिया। इनमें एक टाप कमांडर भी शामिल है।

कश्मीर में यह ऐसा पहला आपरेशन था जिसमें हमला होने के बाद इतनी तेजी के साथ सूचनाएं एकत्र कर आतंकियों को तलाश किया गया और मार दिया गया। इतना जरूर था कि तीनों आतंकियों को ढेर करने में सुरक्षाबलों के उस स्निफर डाग की अहम भूमिका थी जिसने आतंकियों द्वारा उतारे गए कपड़ों को सूंघ कर उन्हें तलाश किया था।

आज सुबह उत्तरी कश्मीर के जिला बारामुल्ला के करीरी इलाके में आतंकियों ने सीआरपीएफ और जम्मू कश्मीर पुलिस के जवानों द्वारा लगाए गए संयुक्त नाके पर घात लगाकर हमला किया था। आतंकियों द्वारा नाका पार्टी पर अचानक से की गई गोलीबारी में जम्मू कश्मीर पुलिस का एसपीओ शहीद मुजफ्फर अहमद जबकि सीआरपीएफ 119 बटालियन के दो जवान लोकेश शर्मा और खुर्शीद खान शहीद हो गए।

वहीं गोलीबारी करते हुए आतंकी मौके से फरार होने में सफल रहे थे। इस घटना के तुरंत बाद सेना, पुलिस व सीआरपीएफ के जवानों ने इलाके की घेराबंदी करते हुए सर्च आप्रेशन चलाया। अधिकारियों ने बताया कि बागों में छुपे आतंकियों ने हमला करने के तुरंत बाद अपने कपड़े बदले थे और वे थोड़ा दूर भाग गए।

तुरंत डाग स्क्वाड को भी बुलाया गया था और स्निफर डाग को आतंकियों द्वारा उतारे गए कपड़े मिले तो सुरक्षाबलों को आतंकी भी मिल गए। फिर कुछ घंटों तक चली मुठभेड़ में एक आतंकी कमांडर समेत तीनों आतंकियों के मार गिराया गया। फिलहाल मारे गए आतंकियों की पहचान तो नहीं हो पाई है लेकिन सुरक्षाबलों पर हुए हमले की जिम्मेदारी एक नए गुट पीपुल्स एंटी फासिस्ट फ्रंट ने ली है।

आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि आज सुबह बारामुल्ला में आतंकियों द्वारा किए गए हमले में जम्मू कश्मीर पुलिस का एक एसपीओ और सीआरपीएफ के दो जवान शहीद हो गए हैं। उन्होंने बताया कि ये आतंकी नाका पार्टी के नजदीक ही छिपे हुए थे।

मौका पाकर उन्होंने अचानक से उस पर गोलियां बरसाना शुरू कर दी। इससे पहले की सुरक्षाकर्मी संभलते और अपनी पोजीशन लेते आतंकवादी गोलियां बरसाते हुए मौके से फरार हो गए। दोनों जवान मूल रूप से बिहार के निवासी थे। सीआरपीएफ ने एक ट्वीट में कहा गया है कि हम शहीद जवान खुर्शीद खान और शर्मा लवकुश सुदर्शन की वीरता और दृढ़ता के प्रति समर्पण को सलाम करते हैं।

 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरगृह मंत्रालयभारतीय सेनासीआरपीएफ
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए