लाइव न्यूज़ :

J&K Elections 2024 Phase 2: पीएम मोदी आज श्रीनगर और कटरा में करेंगे रैलियों को संबोधित, 6 दिन में दूसरा दौरा

By अंजली चौहान | Updated: September 19, 2024 10:24 IST

J&K Elections 2024 Phase 2: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर करीब 12:00 बजे श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर क्रिकेट स्टेडियम में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करेंगे, उसके बाद दोपहर 3:00 बजे कटरा में श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में एक अन्य रैली को संबोधित करेंगे।

Open in App

J&K Elections 2024 Phase 2: जम्मू-कश्मीर में पहले चरण के विधानसभा चुनाव के मतदान पूरे हो चुके हैं और 25 सितंबर को दूसरे चरण के लिए वोटिंग होने वाली है। दूसरे चरण की वोटिंग से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कटरा और श्रीनगर में चुनावी जनसभाएं करने वाले हैं जिसके लिए तमाम तैयारियां कर ली गई है। 6 दिनों में पीएम मोदी का यह दूसरा दौरा है जब वह जम्मू-कश्मीर जाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी दोपहर करीब 12 बजे श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर क्रिकेट स्टेडियम में एक जनसभा को संबोधित करेंगे, इसके बाद दोपहर 3 बजे कटरा के श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में एक और जनसभा को संबोधित करेंगे। यह मौजूदा विधानसभा चुनावों के लिए घाटी में प्रधानमंत्री की पहली चुनावी रैली होगी। इससे पहले, उन्होंने 14 सितंबर को जम्मू के डोडा में भाजपा के लिए एक जनसभा को संबोधित किया था।

भाजपा के अनुसार, रैली श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर पार्क में होने वाली है और इसमें लगभग 30,000 पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के शामिल होने की उम्मीद है। यह रैली घाटी में अपने उम्मीदवारों के लिए समर्थन जुटाने के भाजपा के अभियान का हिस्सा है।

जम्मू कश्मीर भाजपा के नेता अल्ताफ ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री पार्टी कार्यकर्ताओं से बातचीत करने के लिए श्रीनगर आ रहे हैं। उन्होंने कहा, "वह पार्टी के 19 उम्मीदवारों से मिलेंगे और इससे उम्मीदवारों का मनोबल बढ़ेगा।"

बता दें कि जम्मू-कश्मीर की 47 सीटों में से भाजपा ने 19 निर्वाचन क्षेत्रों में उम्मीदवार उतारे हैं, जो 2014 में हुए पिछले विधानसभा चुनावों से कम है। प्रधानमंत्री मोदी की रैली से पहले श्रीनगर में सुरक्षा बढ़ाई गई श्रीनगर में प्रधानमंत्री मोदी की रैली से पहले सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। इसके अलावा, विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों द्वारा इस कार्यक्रम पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। 

केंद्र शासित प्रदेश में तीन चरणों में होने वाले विधानसभा चुनाव का पहला चरण बुधवार, 18 सितंबर को हुआ था। पहले चरण में केंद्र शासित प्रदेश की 24 विधानसभा सीटों पर मतदान संपन्न हुआ। जम्मू-कश्मीर में शेष दो चरण के चुनाव 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को होंगे, जबकि मतों की गिनती 8 अक्टूबर को होगी।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीजम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024जम्मू कश्मीरBJPमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?