लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: शोपियां में सेना के कैंप पर आतंकी हमला, एक आतंकी समेत 4 की मौत

By स्वाति सिंह | Updated: March 5, 2018 02:42 IST

आतंकवादियों ने पहनू गांव में रविवार की शाम आठ बजे एक मोबाइल वाहन जांच चौकी पर गोलीबारी कर दी जिसके बाद सुरक्षाबलों ने भी इसका जवाब दिया और एक आतंकवादी मारा गया। 

Open in App

जम्मू, 4 मार्च: कश्मीर के शोपियां जिले में रविवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। पुलिस ने कहा कि आतंकवादियों ने पहनू गांव में रविवार की शाम आठ बजे एक मोबाइल वाहन जांच चौकी पर गोलीबारी कर दी जिसके बाद सुरक्षाबलों ने भी इसका जवाब दिया और एक आतंकवादी मारा गया। 

आतंकी की पहचान शाहिद अहमद डार के रूप में हुई है वह शोपियां के जामनगरी इलाके का रहने वाला था। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार शोपियां जिले के पिंजूरा इलाके में यह हमला हुआ है। एक आतंकी के अलावा तीन और लोगों की भी मौत हुई है। सेना बताया कि मारे गए तीनों लोग आतंकी मदद करते थे। वहीं अगर स्थानीय लोगों की माने तो उनका कहना है कि ये आम नागरिक थे। 

इससे पहले जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर शनिवार देर शाम भारतीय और पाकिस्तानी सुरक्षा बलों के बीच भारी गोलीबारी हुई। रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने रविवार को कहा, "पाकिस्तानी सेना ने बालाकोट सेक्टर में अकारण भारी गोलीबारी और गोलाबारी की।" उन्होंने कहा, "पाकिस्तानी सेना ने सैन्य और नागरिक ठिकानों को निशाना बनाते हुए छोटे और स्वचालित हथियारों व मोर्टारों का इस्तेमाल किया।" सूत्र ने कहा कि गोलीबारी करीब दो घंटे तक जारी रही। भारतीय पक्ष में किसी के हताहत होने या कोई नुकसान होने की खबर नहीं है। ऐहतियात के तौर पर पुंछ और राजौरी जिलों में नियंत्रण रेखा के पास स्थित सभी स्कूलों को सोमवार तक बंद कर दिया गया है। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचारआतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत3 हजार करोड़ का सवाल है रे बाबा! कश्मीर में शराबबंदी पर छिड़ी बड़ी बहस

भारत अधिक खबरें

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की