लाइव न्यूज़ :

Jammu and Kashmir: अलकायदा के दो आतंकी ढेर, एके-47, पिस्तौल व गोलाबारूद बरामद, 6 महीनों में मारे गए 119

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: June 2, 2020 18:02 IST

मुठभेड़ समाप्त हो गई है और सुरक्षाबलों ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेते हुए मुठभेड़ स्थल पर सर्च ऑपरेशन जारी चलाया हुआ है। मारे गए आतंकवादियों के शवों के पास से भारी तदाद में हथियार व गोलाबारूद भी बरामद किए गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमारे गए इन दोनों आतंकियों का संबंध अंसार गजवातुल हिंद से बताया जा रहा है। फिलहाल उनकी पहचान अभी नहीं हो पाई है।पुलिस सूत्रों ने कहा कि आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर सुरक्षाबलों ने त्राल के जंगली क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू कर दिया।

जम्मूः कश्मीर में आज अल-कायदा से संबंध रखने वाले दो स्थानीय आतंकी मारे गए। इसके साथ ही कश्मीर में पिछले 6 महीनों में मारे जाने वाले स्थानीय आतंकियों की संख्या बढ़ कर 91 हो गई है। जबकि इस अवधि में कुल 119 आतंकी मारे जा चुके हैं।

पुलवामा जिले के त्राल के सायमू गांव में मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दोनों आतंकियों को मार गिराया है। मुठभेड़ समाप्त हो गई है और सुरक्षाबलों ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेते हुए मुठभेड़ स्थल पर सर्च ऑपरेशन जारी चलाया हुआ है। मारे गए आतंकवादियों के शवों के पास से भारी तदाद में हथियार व गोलाबारूद भी बरामद किए गए हैं।

मारे गए इन दोनों आतंकियों का संबंध अंसार गजवातुल हिंद से बताया जा रहा है। फिलहाल उनकी पहचान अभी नहीं हो पाई है। सुरक्षाबलों ने अभी भी इलाके की घेराबंदी कर रखी है। मुठभेड़ स्थल की तलाशी ली जा रही है। मारे गए आतंकवादियों से दो एके-47, उसकी मैगजीन, दो पिस्तौल व गोलाबारूद बरामद हुए हैं।

पुलिस सूत्रों ने कहा कि आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर सुरक्षाबलों ने त्राल के जंगली क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू कर दिया। पुलिस सूत्रों ने कहा, घेराबंदी कड़ा होते ही वहां छिपे हुए आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी करनी शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई।

मंगलवार सुबह इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी करनी शुरू की। खुद को घिरा देख आतंकियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाना शुरू कर दिया।

इस बीच सुरक्षाबलों ने बताया कि पिछले छह महीने में आतंकवाद निरोधक अभियानों में कश्मीर में 119 आतंकवादी मारे गए हैं। इसमें 91 स्थानीय आतंकवादी थे। शोपियां जिले में रविवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में चार स्थानीय आतंकवादी मारे गए थे।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकी हमलाआतंकवादीभारतीय सेनासीआरपीएफगृह मंत्रालय
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील