लाइव न्यूज़ :

Jammu and Kashmir: आतंकियों की हिटलिस्ट में 8 की तलाश अभी भी जारी, 6 का काम तमाम

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: July 29, 2025 12:09 IST

Jammu and Kashmir: जुबेर अहमद गनी। ये कुलगाम का बड़ा आतंकी है। लश्कर-ए-तैयबा में शामिल होकर लगातार सुरक्षा बलों और टारगेटेड किलिंग में शामिल रहता है। द रेजिस्टेंट फ्रंट से भी जुड़ा हुआ है।

Open in App

Jammu and Kashmir:  पहलगाम नरसंहार के उपरांत सुरक्षाबलों ने जिन कुल 14 शीर्ष स्‍थानीय आतंकियों की हिटलिस्‍ट जारी की गई थी उनमें से अभी भी 8 ही सुरक्षाबलों की पकड़ से बाहर हैं जबकि 6 को मार गिराया जा चुका है। यह सच है कि पहलगाम नरसंहार के उपरांत भी जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबल लगातार आतंकियों को ढेर कर रहे हैं। इस बीच सेना ने आतंकियों की हिट लिस्ट जारी की थी, जिसमें से 6 को ढेर किया जा चुका है। यह बात अलग है कि कल हरवान में मारे जाने वाले आतंकी इस लिस्‍ट में शामिल नहीं थे।

लश्कर और जैश-ए-मोहम्मद के 6 आतंकियों को पहले ही मार गिराया गया है। अब हरवान में 3 पाकिस्‍तानी आतंकी मारे गए हैं। सेना ने 14 आतंकियों की जो हिटलिस्ट तैयार की थी, उसमें से सिर्फ 6 आतंकियों को ही ढेर किया जा सकता है।

पहले मारे गए 6 स्थानीय आतंकी एक तरह से पाकिस्तानी दहशतगर्तों के मजबूत मददगार थे, जो उन्हें स्थानीय स्तर पर सपोर्ट और लॉजिस्टिक सहायता देते थे। साथ ही आतंकियों को पनाह और संसाधन भी मुहैया कराते हैं।

इन 14 आतंकियों की लिस्ट में आतंकी नंबर 9, आतंकी नंबर 3, आतंकी नंबर 11, आतंकी नंबर 5, आतंकी नंबर 6 और आतंकी नंबर 2 को मार गिराया गया हैं। ये सभी आतंकी बीते दो दिनों में शोपियां और पुलवामा एनकाउंटर में मारे गए। 

आतंकी नंबर- 1आदिल रहमान देंतू. लश्कर-ए-तैयबा का सोपोर का कमांडर है। 2021 से आतंकी गतिविधियों में एक्टिव है। सोपोर का लश्कर का डिस्ट्रिक्ट कमांडर कमांडर भी है। जांच एजेंसियां इसकी तलाश कर रही हैं1 या तो ये मारा जाएगा या फिर इसके घरों को जमींदोज कर दिया जाएगा।

आतंकी नंबर- 4हरीश नजीर। ये पुलवामा का आतंकी है। लश्कर-ए-तैयबा में एक्टिव आतंकी है। सुरक्षा बलों की रडार पर है।

आतंकी नंबर- 7आसिफ अहमद कंडे। ये शोपियां का आतंकवादी है। जुलाई 2015 में हिजबुल मुजाहिद्दीन के आतंकी संगठन में शामिल हुआ। इस वक्त एक्टिव टेररिस्ट के तौर पर काम कर रहा है और पाकिस्तानी आतंकवादियों का मददगार है।

आतंकी नंबर- 8नसीर अहमद वानी. शोपियां में लगातार आतंकी गतिविधियों में शामिल है। लश्कर-ए-तैयबा का एक्टिव टेररिस्ट है। यह पाकिस्तानी आतंकवादियों की बड़ी मदद करता है।

आतंकी नंबर- 10आमिर अहमद डार। ये लोकल आतंकवादी है। शोपियां में 2023 से एक्टिव है। लश्कर-ए- तैयबा और टीइारएफ के साथ मिलकर काम कर रहा है. विदेशी आतंकवादियों का बड़ा मददगार है

आतंकी नंबर- 12जुबेर अहमद वानी। ये हिजबुल मुजाहिद्दीन का अनंतनाग का ऑपरेशनल कमांडर है। ए+ का एक्टिव आतंकी है। आतंकियों के मददगार के तौर पर बड़ा काम करता है। सुरक्षा बलों पर हमले में भी कई बार इसका नाम आ चुका है। 2018 से यह आतंकी एक्टिव है।

आतंकी नंबर- 13हारून रशीद गनी। ये अनंतनाग का हिजबुल मुजाहिद्दीन का एक्टिव आतंकी है। सुरक्षा बलों को इसकी तलाश है। कुछ साल पहले यह पाक अधिकृत कश्मीर भी गया था, जहां से इसको ट्रेनिंग मिली है।

आतंकी नंबर- 14जुबेर अहमद गनी। ये कुलगाम का बड़ा आतंकी है। लश्कर-ए-तैयबा में शामिल होकर लगातार सुरक्षा बलों और टारगेटेड किलिंग में शामिल रहता है। द रेजिस्टेंट फ्रंट से भी जुड़ा हुआ है।

सुरक्षा एजेंसियों ने साफ कर दिया है कि कोई भी आतंकी बच नहीं पाएगा। या तो आतंकियों को ढेर किया जाएगा या फिर उनके ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया जाएगा। एक के बाद एक इन 14 लोकल आतंकियों पर कार्रवाई का चक्र तेजी से घूम रहा है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादीएनकाउंटरपाकिस्तानArmy
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम