लाइव न्यूज़ :

Jammu and Kashmir: 24 घंटों में 7 आतंकियों को मार गिराया, कुपवाड़ा और पुलवामा में सर्च अभियान जारी

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: June 20, 2022 14:53 IST

Jammu and Kashmir: आपरेशन क्लीन के तहत सुरक्षाबलों ने पिछले 24 घंटों के दौरान कश्मीर में 7 आतंकियों को मार गिराया है। वहीं अगर इस साल के अभी तक के आंकड़ों को लें तो तो अभी तक 119 आतंकी मारे जा चुके हैं, जिनमें 34 विदेशी आतंकी शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देतीन अलग-अलग मुठभेड़ों में सुरक्षाबलों ने सात आतंकियों का सफाया किया है।पिछले साल 21 विदेशी आतंकी मारे गए थे। आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने कहा कि कश्मीर में टारगेट किलिंग के बाद सुरक्षाबलों ने अपने अभियान में तेजी लाई है।

जम्मूः सुरक्षाबलों ने कश्मीर से आतंकियों का सफाया करने की खातिर इस साल आप्रेशन आलआउट की तर्ज पर अब जो आपरेशन क्लीन छेड़ा है उसमें अभी तक समाचार भिजवाए जाने तक 119 आतंकियों को जहन्नुम का रास्ता दिखाया जा चुका है जबकि पिछले 24 घंटों में ही 7 को ढेर कर दिया गया।

आपरेशन क्लीन के तहत सुरक्षाबलों ने पिछले 24 घंटों के दौरान कश्मीर में 7 आतंकियों को मार गिराया है। वहीं अगर इस साल के अभी तक के आंकड़ों को लें तो तो अभी तक 119 आतंकी मारे जा चुके हैं, जिनमें 34 विदेशी आतंकी शामिल हैं। जबकि रविवार की सुबह से सोमवार की सुबह तक कश्मीर के विभिन्न जिलों में हुई तीन अलग-अलग मुठभेड़ों में सुरक्षाबलों ने सात आतंकियों का सफाया किया है।

इस साल अब तक कश्मीर में सुरक्षाबलों ने 119 आतंकियों को मारा है। इनमें 34 विदेशी आतंकी शामिल थे। जबकि पिछले साल 21 विदेशी आतंकी मारे गए थे। आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने कहा कि कश्मीर में टारगेट किलिंग के बाद सुरक्षाबलों ने अपने अभियान में तेजी लाई है।

कश्मीर में एक बार फिर दहशत का माहौल पैदा करने का प्रयास कर रहे आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का अभियान सफल साबित हो रहा है। पिछले दस दिनों की ही बात करें तो इस दौरान पुलिस व सुरक्षाबलों ने 24 आतंकियों को मार गिराया है।

आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने बताया कि पिछले 24 घंटों के भीतर सुरक्षाबलों ने कश्मीर में 7 आतंकियों को मार गिराया है। कुपवाड़ा मुठभेड़ में मारे गए चार आतंकियों में एक पाकिस्तानी आतंकी शामिल था। लोलाब में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी शौकत अहमद शेख को गिरफ्तार किया था, जिसने कुपवाड़ा में छिपे इन आतंकियों के बारे में बताया।

वहीं आज तड़के पुलवामा में मारा गया आतंकी भी स्थानीय बताया जा रहा है। रविवार सुबह सबसे पहले कुलगाम में मुठभेड़ हुई। जिसमें सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकी मार गिराए। इसके बाद कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों ने आतंकियों की घेराबंदी कर अभियान चलाया।

यहां लश्कर-ए-तैयबा के चार आतंकियों को सुरक्षाबलों ने एक के बाद एक ढेर कर दिया। वहीं रविवार देर रात सुरक्षाबलों ने पुलवामा के चटपोरा में छिपे आतंकियों को घेर लिया। आज सोमवार तड़के वहां भी सुरक्षाबलों ने अभी तक एक आतंकी को मार गिराया है। हालांकि वहां अभी सुरक्षाबलों का सर्च आपरेशन जारी है।

टॅग्स :आतंकवादीजम्मू कश्मीरपाकिस्तानभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos