लाइव न्यूज़ :

Jammu Akhnoor Sector: सुरक्षा बलों ने तीनों आतंकवादियों को मार गिराया, तलाशी अभियान जारी

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: October 28, 2024 13:52 IST

Jammu Akhnoor Sector: जम्मू के अखनूर सेक्टर के बट्टल इलाके में संदिग्ध आतंकवादियों ने सेना के एक वाहन पर हमला किया है।

Open in App
ठळक मुद्देबट्टल इलाके में आतंकवादियों से संपर्क स्थापित हो गया है।खौर के भट्टल इलाके में तलाश अभियान शुरू किया गया। जम्मू जिले के अखनूर इलाके में भट्टल के आसन मंदिर के समीप देखा गया।

जम्मूः जम्मू के अखनूर सेक्टर में नियंत्रण रेखा के समीप एक गांव से गुजर रहे सेना के काफिले में शामिल एक एम्बुलेंस पर सोमवार को आतंकवादियों के एक समूह ने गोलीबारी की। अधिकारियों ने बताया कि एम्बुलेंस में मौजूद सेना के जवान बाल-बाल बच गए। सुरक्षा बलों ने तीनों आतंकवादियों को मार गिराया है। तलाशी अभियान जारी है। सेना ने इस हमले के बाद आतंकियों को घेर लिया है। जोगवान इलाके में शिवासन मंदिर के पास सेना की एंबुलेंस समेत सेना के कुछ वाहनों को निशाना बनाने के बाद तलाशी अभियान शुरू किया गया और बट्टल इलाके में आतंकवादियों से संपर्क स्थापित हो गया है।

सूत्रों ने बताया कि बड़े पैमाने पर गोलीबारी जारी है। खौर के भट्टल इलाके में तलाशी अभियान तब शुरू किया गया जब तीन आतंकवादियों ने आज सुबह जोगवान में असन मंदिर के पास मुख्य सड़क से गुजर रही सेना की एंबुलेंस पर गोलीबारी की। अधिकारियों ने बताया कि भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों को बेअसर करने के लिए इलाके में अतिरिक्त बल भेजा गया है।

अधिकारियों के अनुसार, आतंकवादी एक मंदिर में घुस गए थे और कॉल करने के लिए मोबाइल फोन की तलाश कर रहे थे। उन्होंने एम्बुलेंस को गुजरते हुए देखा और उस पर गोलियां चला दीं, अधिकारियों ने कहा, एम्बुलेंस को एक दर्जन से अधिक गोलियां लगीं। यह इलाका नियंत्रण रेखा के करीब है। आतंकवादियों को पकड़ने या उन्हें बेअसर करने के लिए इलाके में और अधिक सुरक्षा बल भेजे गए हैं।

एम्बुलेंस पर करीब 12 गोलियां चलायी गयीं। अधिकारियों ने बताया कि खौर के भट्टल इलाके में तलाश अभियान शुरू किया गया। इससे पहले आतंकवादियों ने आज तड़के जोगवान में आसन मंदिर के समीप मुख्य सड़क से गुजर रहे सेना के वाहनों पर गोलियां चलायी थीं। सेना की जम्मू स्थित व्हाइट नाइट कोर ने कहा कि आतंकवादियों ने सुबह सेना के वाहनों के काफिले पर गोलियां चलायीं।

उसने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘हमारे सैनिकों की त्वरित प्रतिक्रिया से आतंकवादियों का प्रयास नाकाम हो गया और कोई हताहत नहीं हुआ है। इलाके की घेराबंदी कर दी गयी है और आतंकवादियों के सफाये के लिए एक तलाश अभियान जारी है।’’ उन्हें जम्मू जिले के अखनूर इलाके में भट्टल के आसन मंदिर के समीप देखा गया।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादीपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?