लाइव न्यूज़ :

The Kerala Story Row: जमीयत-उलमा-ए-हिन्द ने फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने के लिए पहुँची सुप्रीम कोर्ट

By रुस्तम राणा | Updated: May 2, 2023 17:25 IST

जमीयत उलमा-ए-हिन्द ने याचिका में कहा कि यह फिल्म भारत में समाज के विभिन्न वर्गों के बीच नफरत और दुश्मनी पैदा करने की संभावना है। याचिका में फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने के अलावा ट्रेलर को इंटरनेट से हटाने की मांग की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देइस्लामिक संगठन का मानना है कि फिल्म समाज के विभिन्न वर्गों के बीच नफरत पैदा कर सकती हैयाचिका में फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने के अलावा ट्रेलर को इंटरनेट से हटाने की मांग की गईइससे पूर्व SC ने एक याचिका को खारिज करते हुए फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने से इनकार किया

नई दिल्ली: लव जेहाद और धर्मांतरण के मुद्दे पर बनी फिल्म 'द केरल स्टोरी' विवादों के घेरे में हैं। फिल्म को एक वर्ग द्वारा जमकर विरोध का सामना करना पड़ रहा है। यह फिल्म इसी शुक्रवार (5 मई) को रिलीज होगी। लेकिन फिल्म की रिलीजिंग डेट को रोकने के लिए जमीयत उलमा-ए-हिन्द ने मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। 

जमीयत उलमा-ए-हिन्द ने सिनेमाघरों और ओटीटी प्लेटफार्मों में 'द केरल स्टोरी' की रिलीज पर रोक लगाने की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, जिसमें कहा गया है कि फिल्म भारत में समाज के विभिन्न वर्गों के बीच नफरत और दुश्मनी पैदा करने की संभावना है। याचिका में फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने के अलावा ट्रेलर को इंटरनेट से हटाने की मांग की गई है।

याचिका में कहा गया है "यह झूठ है कि 32,000 लड़कियां आईएसआईएस में शामिल होने के लिए पश्चिम एशिया के लिए केरल छोड़ चुकी हैं, हालांकि संयुक्त राष्ट्र, केंद्रीय गृह मंत्रालय, पुलिस स्रोत और विशेषज्ञ इस बात से सहमत हैं कि आईएसआईएस में शामिल होने वाले भारतीयों की संख्या लगभग 66 है और याचिका में कहा गया है कि आईएसआईएस समर्थक व्यक्तियों की अधिकतम संख्या 100 और 200 के बीच है।

इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने एक याचिका को खारिज करते हुए 'द केरल स्टोरी' की रिलीज पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। देश की शीर्ष अदालत में फिल्म पर रोक लगाने की मांग करने वाली एक याचिका दायर की गई थी। याचिकाकर्ताओं की ओर से दलील देते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल और अधिवक्ता निजाम पाशा ने फिल्म को हेच स्पीच और ऑडियो-विजुअल प्रोपेंडा के सबसे खराब रूप का उदाहरण बताया था।

टॅग्स :Jamiat Ulema-e-Hindहिन्दी सिनेमा समाचारbollywood news
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?