लाइव न्यूज़ :

जयराम रमेश ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- बौखलाई पार्टी ने कन्नड़ अखबार के पहले पन्ने पर दिया इतिहास को विकृत करने वाला विज्ञापन

By मनाली रस्तोगी | Updated: October 1, 2022 11:28 IST

कांग्रेस महासचिव और संचार प्रभारी जयराम रमेश ने ट्वीट करते हुए लिखा कि कन्नड़ अखबार में भाजपा का एक फ्रंट पेज विज्ञापन दिया है जो हमेशा की तरह शरारतपूर्ण तरीके से इतिहास को तोड़-मरोड़ कर पेश करता है।

Open in App
ठळक मुद्देजयराम रमेश ने ट्वीट करते हुए लिखा कि यात्रा की सफलता से भाजपा बौखला गई है।शुक्रवार को राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने कर्नाटक में प्रवेश किया जहां ये यात्रा 21 दिनों में 7 जिलों में 511 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।उन्होंने कहा कि विज्ञापन हमेशा की तरह इतिहास को तोड़-मरोड़ कर पेश कर रहा है।

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने शनिवार को कहा कि भाजपा ने एक कन्नड़ अखबार में पहले पन्ने का विज्ञापन दिया है क्योंकि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा भाजपा शासित राज्य में प्रवेश कर चुकी है। जयराम रमेश ने ट्वीट करते हुए कहा कि विज्ञापन हमेशा की तरह इतिहास को तोड़-मरोड़ कर पेश कर रहा है। कांग्रेस नेता ने ये भी कहा कि यात्रा की सफलता से भाजपा बौखला गई है।

जयराम रमेश ने ट्वीट करते हुए लिखा, "भारत जोड़ो यात्रा की सफलता से बौखलाकर भारतीय जनता पार्टी ने एक कन्नड़ अखबार के पहले पन्ने पर विज्ञापन दिया है, जो हमेशा की तरह शरारतपूर्ण तरीके से इतिहास को विकृत करता है। सावरकर ने द्वि-राष्ट्र सिद्धांत प्रतिपादित किया और जिन्ना ने इसे सुनिश्चित किया। जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने बंगाल के विभाजन का समर्थन किया।"

शुक्रवार को राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने कर्नाटक में प्रवेश किया जहां ये यात्रा 21 दिनों में 7 जिलों में 511 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। मार्च के केरल चरण के शुभारंभ पर गांधी ने कहा था कि कोई भी यात्रा को रोक नहीं सकता क्योंकि भारत जोड़ो यात्रा राष्ट्र की आवाज है। गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि पूरा नियंत्रण (केंद्र) सरकार के पास है। अगर हम संसद में बोलते हैं, तो वे हमारे माइक्रोफोन बंद कर देते हैं।

कांग्रेस महासचिव और संचार प्रभारी जयराम रमेश ने शुक्रवार को कहा था कि भारत जोड़ो यात्रा ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया है और उनमें घबराहट पैदा कर दी है क्योंकि इससे एक नए राहुल गांधी और एक नई कांग्रेस पार्टी का उदय हुआ है। 

टॅग्स :Jairam RameshCongressराहुल गांधीBJPRahul Gandhi
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा