लाइव न्यूज़ :

'हमें धमकी दी जा रही है', जयराम नरेश ने भाजपा सांसद पर लगाए गंभीर आरोप

By शिवेंद्र राय | Updated: February 14, 2023 15:14 IST

राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस देने के बाद कांग्रेस भड़की हुई है। जयराम नरेश ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भारतीय जनता पार्टी के सांसद निशिकांत दूबे पर धमकाने का आरोप लगाया है।

Open in App
ठळक मुद्देजयराम नरेश ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार पर लगाए गंभीर आरोपकहा- हमें धमकी दी जा रही है कि जो कुछ भी आप संसद के अंदर बोलेंगे वह हटा दिया जाएगाकहा- ऐसी धमकी देने वाले झारखंड के एक सांसद हैं

नई दिल्ली: अडानी मामले को लेकर कांग्रेस और केंद्र सरकार के बीच गतिरोध बढ़ता ही जा रहा है। अडानी मामले पर सदन में राहुल गांधी के भाषण के कुछ अंश हटाए जाने से नाराज कांग्रेस की तरफ से मंगलवार को प्रेस कांफ्रेस की गई। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मीडिया प्रभारी जयराम नरेश ने केंद्र सरकार पर बड़े आरोप लगाए।

जयराम रमेश ने कहा, "हमें धमकी दी जा रही है कि जो कुछ भी आप संसद के अंदर बोलेंगे वह हटा दिया जाएगा। हमें धमकियां दी जा रही है कि अगर माफी नहीं मांगी गई तो संसद से सस्पेंड कर दिए जाएंगे। ऐसी धमकी देने वाले झारखंड के एक सांसद हैं, जिनके क्षेत्र में अडानी का पॉवर प्लांट है।"

जयराम नरेश का इशारा भारतीय जनता पार्टी के सांसद निशिकांत दूबे की तरफ था। निशिकांत दूबे झारखंड के गोड्डा से सांसद हैं और उन्होंने राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है। राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस पीएम मोदी पर अडानी मामले पर की गई  टिप्पणी के बाद दिया गया है।

जयराम रमेश ने आगे कहा, "यहां हम अडानी के मामले में जेपीसी की मांग कर रहे हैं और वहां सरकार बीबीसी के पीछे पड़ी हुई है। 'विनाशकाले विपरीत बुद्धि'। गृहमंत्री ने कहा कि अडानी मामले में सरकार के पास कुछ छिपाने के लिए नहीं है। अगर कुछ छिपाने के लिए नहीं है तो जेपीसी की मांग से क्यों भाग रहे हैं? हमें संसद में इस बात का जिक्र करने भी नहीं देते हैं।"

बता दें कि अडानी मामले को लेकर देश की संसद में भी खूब हंगामा हो चुका है। वित्तीय शोध करने वाली कंपनी हिंडनबर्ग ने 25 जनवरी 2023 को अदाणी ग्रुप के संबंध में 32 हजार शब्दों की एक रिपोर्ट जारी की थी। इस रिपोर्ट में कहा गया कि अडाणी समूह समूह दशकों से शेयरों के हेरफेर और अकाउंट की धोखाधड़ी में शामिल है

 इस रिपोर्ट के आने के बाद संसद तक तक हंगामा हुआ। विपक्ष ने भी अदाणी समूह पर जांच की भी मांग की। विपक्ष का कहना है कि अडाणी समूह को सरकार ने फायदा पहुंचाने के लिए बिना जांच के बैंको से लोन दिलाने में मदद की। विपक्ष का कहना है कि बैंको के पैसे और अन्य सार्वजनिक क्षेत्रों की कंपनियों के अडाणी समूह में निवेश किए गए पैसों का अब डूबने का खतरा है।

टॅग्स :Jairam Rameshनरेंद्र मोदीNarendra Modiकांग्रेसराहुल गांधीRahul Gandhi
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल