लाइव न्यूज़ :

Bomb Threat: जयपुर के SMS स्टेडियम को मिली बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 8, 2025 14:59 IST

Bomb Threat:  सवाई मानसिंह स्टेडियम में बम की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई है। स्टेडियम को खाली कराने की प्रक्रिया जारी है।

Open in App

Bomb Threat:  जयपुर के सवाई मानसिंह (एसएमएस) स्टेडियम को बृहस्पतिवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। यह धमकी राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद को एक ईमेल के जरिए भेजी गई। परिषद के अध्यक्ष नीरज पवन ने बताया कि आज सुबह एक ईमेल आया जिसमें स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी।

ईमेल में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता का जिक्र करते हुए लिखा गया है कि ‘‘अब हम एसएमएस स्टेडियम को बम से उड़ा देंगे।’’

उन्होंने बताया कि पुलिस नियंत्रण कक्ष को सूचना दे दी गई। पुलिस के साथ बम निरोधक दस्ता समेत कई अन्य जांच टीम एसएमएस स्टेडियम पहुंच गई हैं।

उन्होंने बताया कि स्टेडियम को खाली करा लिया गया है। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कुंवर राष्ट्रदीप ने बताया कि एसएमएस स्टेडियम के बाहर के इलाके और भवन की तलाशी ली जा रही है। उन्होंने बताया कि अभी तक स्टेडियम में किसी भी संदिग्ध वस्तु के होने की कोई सूचना नहीं है।

उपायुक्त दिगंत आनंद समेत कई पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ईमेल भेजने वाले की पहचान करने की कोशिश कर रही है और साइबर टीम को भी अलर्ट पर रखा गया है। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा कारणों से स्टेडियम को पूरी तरह सील कर दिया गया है। 

टॅग्स :जयपुरबमराजस्थान पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराजस्थान कक्षा 12वीं का परिणाम 2026: 12वीं में 96.30% छात्र उत्तीर्ण, ऐसे करें चेक

ज़रा हटकेJaipur Viral Video: बुलेट सवार को घेरकर युवती ने किया हंगामा, बीच सड़क बाइक में तोड़फोड़, वीडियो वायरल

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

ज़रा हटकेजयपुर ईदगाह में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब, नमाज के बाद फूल बरसाकर दिया भाईचारे का संदेश

ज़रा हटकेफर्जी किन्नर बनकर कर रहे थे वसूली! पुलिस ने खोला बड़ा राज, 9 आरोपी गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष