लाइव न्यूज़ :

Rajasthan Cabinet: 'मेरी पार्टी नहीं जीतती है तो मुझे इस्तीफा दे देना चाहिए', इस्तीफे के बाद बोले मीणा

By धीरज मिश्रा | Updated: July 4, 2024 14:34 IST

Rajasthan Cabinet: राजस्थान में भाजपा सरकार को उस वक्त जोरदार झटका लगा, जब पार्टी के दिग्गज नेता किरोड़ी लाल मीणा ने मंत्री पद सहित अन्य पदों से इस्तीफा दे दिया।

Open in App
ठळक मुद्देमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद बोले किरोड़ी लाल मीणा जब मैं पार्टी को जीत नहीं दिला सकता तो इस्तीफा तो देना ही थामीणा को हाईकमान ने दिल्ली बुलाया

Rajasthan Cabinet: राजस्थान में भाजपा सरकार को उस वक्त जोरदार झटका लगा, जब पार्टी के दिग्गज नेता किरोड़ी लाल मीणा ने मंत्री पद सहित अन्य पदों से इस्तीफा दे दिया। हालांकि, ऐलान तो उन्होंने पहले ही कर दिया था। हालांकि, अभी तक सीएम भजन लाल के द्वारा उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया है। इधर, किरोड़ी लाल मीणा को दिल्ली बुलाया गया है।

यहां पर बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व उनसे बात करेंगे और इस्तीफा वापिस लेने के लिए जोर देंगे। वहीं, इस्तीफा देने के बाद मीडिया से रूबरू हुए किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि पिछले 10-12 सालों से सक्रिय रूप से काम करने के बावजूद मैं अपनी पार्टी को उन क्षेत्रों में नहीं जिता पाया, जहां मेरा कुछ प्रभाव है। हाईकमान ने मुझे कल दिल्ली आने को कहा है, मैं वहां जाकर उन्हें मनाने की कोशिश करूंगा, क्योंकि मैंने घोषणा की है कि अगर मैं अपनी पार्टी को नहीं जिता पाया तो मैं इस्तीफा दे दूंगा, और मैंने ऐसा कर दिया है।

यह मेरा नैतिक कर्तव्य है कि अगर मेरी पार्टी नहीं जीतती है तो मुझे इस्तीफा दे देना चाहिए। मैं सीएम से भी मिला, लेकिन उन्होंने मेरा इस्तीफा नामंजूर कर दिया है। मुझे किसी पद के लिए कोई शिकायत या कोई उम्मीद नहीं है, न सीएम से और न ही संगठन से।

इस्तीफा देने का कारण

लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम आए। भाजपा के लिए परिणाम असंतोष जैसे रहे। क्योंकि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव के दौरान राजस्थान की 25 लोकसभा सीट जीतने का दावा किया था। चूंकि, राजस्थान में पहले ही भाजपा सरकार थी, इसलिए यह काम इतना कठिन नहीं था।

लेकिन, जब परिणाम आए तो भाजपा को राजस्थान की 25 सीट में से 13 सीट ही मिली। 12 सीट पर हार का सामना करना पड़ा। वहीं, पीएम मोदी ने राजस्थान की सात सीटों की जिम्मेदारी किरोड़ी लाल मीणा के कंधों पर दी थी। लेकिन, सात सीट में से तीन सीटों पर भाजपा को हार का सामना करना पड़ा।

टॅग्स :राजस्थानRajasthan Council of Ministersभजनलाल शर्माBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो