लाइव न्यूज़ :

जयपुर नगर निगम हेरिटेज के 100 वार्डों के लिए मतदाता करेंगे मतदान, 1581 बूथ पर पोलिंग पार्टियों ने मोर्चा संभाला

By धीरेंद्र जैन | Updated: October 28, 2020 21:39 IST

जिला निर्वाचन अधिकारी और कलक्टर अंतर सिंह नेहरा और उप जिला निर्वाचन अधिकारी पुरुषोत्तम शर्मा ने पोलिंग पार्टियों को रवाना करने के दौरान कोविड-19 के प्रोटोकाॅल की पालना करते हुए सभी को ग्लवस, सैनेटाइजर और मास्क दिए।

Open in App
ठळक मुद्देमतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर शहरों की सरकार चुनने के साथ ही अपना भाग्य आजमा रहे प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।हेरिटेज नगर निगम में शामिल 5 विधानसभा क्षेत्रों के इन 100 वार्डों के कुल 9.30 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। सबसे अधिक 424 पोलिंग बूथ सिविल लाइंस विधानसभा क्षेत्र में 424 बनाए है, जहां के 24 वार्डों पर सर्वाधिक 141 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं।  

जयपुरःराजस्थान की राजधानी जयपुर के नगर निगम हेरिटेज के 100 वार्डों में कल 29 अक्टूबर को सवेरे 7 बजे से शुरू होने वाले मतदान में मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर शहरों की सरकार चुनने के साथ ही अपना भाग्य आजमा रहे प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।

मतदान शाम 5 बजे तक होगा। पोलिंग पार्टियों ने मतदान के लिए बने 1581 बूथ पर मोर्चा संभाल लिया है। आज सवेरे जिला निर्वाचन अधिकारी और कलक्टर अंतर सिंह नेहरा और उप जिला निर्वाचन अधिकारी पुरुषोत्तम शर्मा ने पोलिंग पार्टियों को रवाना करने के दौरान कोविड-19 के प्रोटोकाॅल की पालना करते हुए सभी को ग्लवस, सैनेटाइजर और मास्क दिए।

हेरिटेज नगर निगम में शामिल 5 विधानसभा क्षेत्रों के इन 100 वार्डों के कुल 9.30 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। सबसे अधिक 424 पोलिंग बूथ सिविल लाइंस विधानसभा क्षेत्र में 424 बनाए है, जहां के 24 वार्डों पर सर्वाधिक 141 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं।  

मतदान खत्म होने के बाद सभी ईवीएम मशीनें जेएलएन मार्ग स्थित कॉमर्स कॉलेज में रखी जाएंगी। जिसकी प्रशासन ने पूरी तैयारियां कर ली है। कॉमर्स कॉलेज में 7 स्ट्रांग रूम एवं 10 मतगणना कक्ष बनाए हैं। ईवीएम रखने और मतगणना के लिए की गई व्यवस्थाओं को जिला निर्वाचन अधिकारी ने देर रात मौके पर जाकर निरीक्षण किया।

प्रदेश में निगम चुनाव से पूर्व एक दर्जन कांग्रेसियों ने थामा भाजपा का दामन

राजस्थान में नगर निगम और आने वाले जिला परिषद तथा पंचायत चुनाव से पहले सत्ताधारी दल कांग्रेस को आज करारा झटका लगा है क्योंकि कांग्रेस के लगभग एक दर्जन से ज्यादा छोटे-बड़े कार्यकर्ता व पूर्व पदाधिकारियों ने कांग्रेस का हाथ छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया है।

इन सभी कांग्रेसियों को आज भाजपा मुख्यालय में प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने पार्टी का दुपट्टा पहनाकर सदस्यता ग्रहण करवाई। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया, उपनेता राजेन्द्र राठौड़ और राजसमंद से सांसद व प्रदेश महामंत्री दीया कुमारी भी मौजूद रहीं।

सदस्यता ग्रहण करने के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा कि कांग्रेस के प्रमुख लोग आज भाजपा परिवार में शामिल हुए हैं। क्योंकि भाजपा पार्टी एक परिवार की नहीं बल्कि सभी कार्यकर्ताओं की संयुक्त पार्टी है।

उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि यह अब महात्मा गांधी की पार्टी नहीं रही। सही मायने में ये अब वाड्रा की कांग्रेस है और इसलिए देश की जनता का इस वाड्रा कांग्रेस से मोहभंग हो गया है। पीसीसी सचिव सत्यनारायण सिंघल, चूरू जिले के बीदासर पंचायत की पूर्व प्रधान संतोष मेघवाल, राजसमंद की देवगढ नगर पालिका की उपाध्यक्ष रेखा सोनी आदि वे प्रमुख नाम हैं जो भाजपा में शामिल हुए हैं।

टॅग्स :राजस्‍थान चुनावराजस्थानजयपुरचुनाव आयोगराजस्थान समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो