लाइव न्यूज़ :

तीन राज्यों में डकैती, अपहरण, लूटपाट जैसी संगीन धाराओं में 100 से ज्यादा मुकदमे दर्ज दस्यु जगन गुर्जर ने आत्मसमर्पण किया

By भाषा | Updated: June 28, 2019 14:57 IST

दस्यु जगन ने चौथी बार आत्मसमर्पण किया है। पुलिस दस्यु से पूछताछ की जा रही है। जिला पुलिस अधीक्षक डा. अजय सिंह ने बताया कि जगन गुर्जर ने आज सुबह बसई डांग थाना इलाके में बाबू महाराज के मंदिर के पास बीहड़ में आत्मसमर्पण किया है।

Open in App
ठळक मुद्देजगन गुर्जर को पकड़ने के लिए पुलिस, इमरजेंसी रेस्पांस टीम के प्रशिक्षित कमांडो खोज अभियान में लगे थे।नागौर से सांसद हनुमान बेनीवाल ने इस मुद्दे को लोकसभा में भी उठाया था। 

चंबल के बीहड़ में सक्रिय कुख्यात दस्यु जगन गुर्जर ने शुक्रवार सुबह डांग इलाके में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। गुर्जर की गिरफ्तारी पर 45 हजार रुपए का ईनाम घोषित है और उसका मुद्दा लोकसभा में भी उठा था।

दस्यु जगन ने चौथी बार आत्मसमर्पण किया है। पुलिस दस्यु से पूछताछ की जा रही है। जिला पुलिस अधीक्षक डा. अजय सिंह ने बताया कि जगन गुर्जर ने आज सुबह बसई डांग थाना इलाके में बाबू महाराज के मंदिर के पास बीहड़ में आत्मसमर्पण किया है। राजस्थान के कुख्यात डकैत जगन गुर्जर (49) ने शुक्रवार को धौलपुर में सरेंडर कर दिया। उस पर तीन राज्यों में डकैती, अपहरण और लूटपाट जैसी संगीन धाराओं में 100 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। 

पुलिस ने उसके कब्जे से 315 बोर की एक बंदूक तथा पांच कारतूस बरामद किए हैं। उन्होंने बताया कि बसईडांग थाना इलाके के गांव भवूतीपुरा के गुर्जर पर कुल 45 हजार रुपए का इनाम घोषित है। करीब ढाई दशक पहले वर्ष 1994 में बीहड़ का रुख करने वाला जगन गुर्जर कई बार में गिरफ्तार हुआ और जमानत पर बाहर आया।

इसी महीने की 12 तारीख को बाड़ी कस्बे में फायरिंग महिलाओं से मारपीट के मामले में पुलिस को उसकी तलाश थी। जगन गुर्जर के खिलाफ धौलपुर और करौली समेत अन्य जिलों में सौ से अधिक मामले दर्ज हैं। उसके गांव भवूतीपुरा पंहुची पुलिस की टीम पर पथराव करने के आरोप में पुलिस ने जगन गुर्जर की मां रामश्री व भाभी रज्जो देवी को गिरफ्तार किया था।

उल्लेखनीय है कि जगन गुर्जर को पकड़ने के लिए पुलिस, आरएसी के जवान व इमरजेंसी रेस्पांस टीम के प्रशिक्षित कमांडो लगभग पखवाड़े भर से खोज अभियान में लगे थे। नागौर से सांसद हनुमान बेनीवाल ने इस मुद्दे को लोकसभा में भी उठाया था। 

टॅग्स :राजस्थानसंसदभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह