लाइव न्यूज़ :

जादवपुर विश्वविद्यालय के प्रो वाइस चांसलर की मौत, कोलकाता स्थित घर में बेल्ट से लटके मिला शव

By अनिल शर्मा | Updated: July 21, 2022 07:41 IST

विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने कहा कि जब प्रोफेसर दास सुबह अपने कार्यालय नहीं आए तो किसी काम के सिलसिले में उन्हें लेने के लिए एक कार भेजी गई। लेकिन उन्होंने अपने दरवाजे पर दस्तक का जवाब नहीं दिया। बाद में पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़ा तो उनका शव छत से लटका मिला।

Open in App
ठळक मुद्देप्रोफेसर सामंतक दास 57 साल के थेकुछ साल पहले ही उन्हें उप कुलपति का प्रभार मिला थाबताया जा रहा है कि वह कुछ समय से डिप्रेशन में थे

कोलकाताःजादवपुर विश्वविद्यालय (जेयू) के प्रो कुलपति सामंतक दास बुधवार को दक्षिण कोलकाता में अपने आवास पर मृत पाए गए। प्रोफेसर अपने घर में कराटा सीखने में इस्तेमाल होने वाली बेल्ट की मदद से फंदे से लटके पाये गये। उन्हें बांगुर अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि दास पिछले कुछ दिनों से डिप्रेशन से जूझ रहे थे। कुछ साल पहले ही उन्हें उप-कुलपति का प्रभार मिला था। इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, पत्नी ने भी कुछ साल पहले आत्महत्या की थी।

विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने कहा कि जब प्रोफेसर दास सुबह अपने कार्यालय नहीं आए तो किसी काम के सिलसिले में उन्हें लेने के लिए एक कार भेजी गई। लेकिन उन्होंने अपने दरवाजे पर दस्तक का जवाब नहीं दिया। बाद में पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़ा तो उनका शव छत से लटका मिला।

रीजेंट पार्क पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा, 'हमने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हम मामले की आवश्यक जांच भी कर रहे हैं।" दास की पत्नी ने भी कुछ साल पहले आत्महत्या कर ली थी। सामंतक दास की मृत्यु पर शोक व्यक्त करने के लिए छात्र और संकाय सदस्य परिसर में एकत्रित हुए, जिनकी पत्नी की कुछ साल पहले आत्महत्या से मृत्यु हो गई थी।

57 वर्षीय सामंतक दास ने कोलकाता के ला मार्टिनियर फार बॉयज से आइसीएसई और आइएससी पास किया। दास ने जादवपुर विश्वविद्यालय से ही अंग्रेजी साहित्य में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की थी। जावपुर विश्वविद्यालय से जुड़ने से पहले वे बीरभूम जिले के बोलपुर-शांतिनिकेतन में विश्व-भारती विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग से जुड़े थे। 2005 में वह जादवपुर विश्वविद्यालय के तुलनात्मक साहित्य विभाग में शामिल हो गए। वह इस विश्वविद्यालय के रवींद्रनाथ स्टडीज स्कूल से भी जुड़े थे।

विश्वविद्यालय के कुलपति सुरंजन दास ने कहा, “जादवपुर विश्वविद्यालय परिवार ने आज अपने सबसे महत्वपूर्ण पदाधिकारियों में से एक को खो दिया जो संस्थान का एक प्रमुख चेहरा था। उनका निधन एक बहुत बड़ी क्षति है और इसने एक शून्य पैदा कर दिया है जिसे भरा नहीं जा सकता। वहीं जेयू के कला संकाय छात्र संघ ने कहा कि प्रोफेसर सामंतक दास के असामयिक निधन से हम बिल्कुल दुखी हैं।

टॅग्स :कोलकाताजादवपुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारत4 मई के बाद कौन बचाएगा, क्या दिल्ली से गॉडफादर आकर मदद करेगा?, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ मामला दर्ज

भारतकोलकाता के पूर्व पुलिस आयुक्त विनीत गोयल, अभिषेक गुप्ता और इंदिरा मुखर्जी को निलंबित, आरजी कर मेडिकल कॉलेज बलात्कार और हत्या पर सीएम अधिकारी का बड़ा फैसला

भारतपश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र से इस्तीफा दिया, भवानीपुर बरकरार रखा

भारतमंदिर हो या मस्जिद, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा-धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर की आवाज डेसिबल सीमा से अधिक नहीं हो

भारतपशु को मारने से पहले स्वस्थ होने का प्रमाणपत्र अनिवार्य?, बंगाल सरकार ने कहा- खुले-सार्वजनिक स्थान पर पशु वध पर सख्ती से रोक?

भारत अधिक खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल