लाइव न्यूज़ :

JAC 10th Result 2018: जल्द घोषित होगा झारखंड बोर्ड 10वीं के 4.3 लाख छात्रों का रिजल्ट, jac.nic.in, jharresults.nic.in क्लिक कर देखें सबसे पहले नतीजे

By धीरज पाल | Updated: June 12, 2018 13:52 IST

JAC Board 10th Result 2018: इस साल झारखण्ड बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा में  कुल 748,000 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था लेकिन जेएसी की मैट्रिक परीक्षा मे कुल 431,734 छात्रों ने परीक्षा दी थी। इस साल 10वीं की परीक्षा 8 मार्च से 21 मार्च तक आयोजित करवाई गई थी। छात्र jac.nic.in, jharresults.nic.in पर अपना रिजल्ट देख सकते है.

Open in App

रांची, 12 जून: झारखंड एकेडमिक काउंसिल(जेएसी), रांची बोर्ड द्वारा आयोजित इस साल की मैट्रिक परीक्षाओं का परिणाम आज घोषित (JAC 10th Matric Results 2018) किए जाएंगे। ताजा खबरों के मुताबिक मैट्रिक रिजल्ट की घोषणा जल्द ही होने वाली है। जेएसी बोर्ड की ओर से यह रिजल्ट आज शाम 4:30 बजे तक घोषित किए जा सकते हैं। नतीजे झारखंड बोर्ड (जेएसी) की आधिकारिक वेबसाइट jac.nic.in, jharresults.nic.in पर जाकर चेक किए जा सकते हैं। रांची बोर्ड कुछ दिन पहले कक्षा 12वीं के रिजल्ट (Jharkhand Board Class 12th Result 2018) की घोषणा किया था। बता दें कि इस साल झारखण्ड बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा में  कुल 748,000 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था लेकिन जेएसी की मैट्रिक परीक्षा मे कुल 431,734 छात्रों ने परीक्षा दी थी।

गौरतलब है कि इस साल झारखंड बोर्ड ने राज्य में 1490 परीक्षा केंद्रों बनाए थे। इन परीक्षा केंद्रों पर कक्षा 10वीं की परीक्षा 8 मार्च से 21 मार्च तक आयोजित करवाई गई थी।  यही नहीं परीक्षा को साफ सुथरा करवाने के लिए इस साल राज्य में पहली बार परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए, जिससे काफी हदतक शिक्षा व्यवस्था में सुधार आएगा।  अगर बीते साल 2017 की बात करें तो 10वीं का रिजल्ट 57.91 फीसदी रहा था।    

छात्र ऐसे देखें अपना रिजल्ट(Jharkhand Board Result 2018 / JAC Results 2018)

1-  सबसे पहले छात्र झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jac.nic.in, jharesults.nic.in पर जाएं।  2- होमस्क्रीन पर दिख रहे Jharkhand Board Class 10/Matric Results 2018 की लिंक पर क्लिक करें। 3- लिंक खुलने के बाद मांगी गई जानकारी और रोल नंबर को भर सबमिट बटन पर क्लिक करें। 4- सबमिट करते ही छात्रों को 10वीं का रिजल्ट (Jharkhand Matric Results 2018 / JAC 10th Result 2018) उनके स्क्रीन पर दिखेगा। 5- छात्र चाहो तो अपना रिजल्ट डाउनलोड या प्रिंट करा सकते हैं। ताकि भविष्य में काम आ सके।  

झारखंड एकेडमिक काउंसिल(जेएसी), रांची बोर्ड के बारे में- 

झारखंड एकेडमिक काउंसिल(जेएसी) राज्य का एक स्कूली बोर्ड है। यह प्रत्येक वर्ष झारखंड बोर्ड के 10वीं और 12वीं कक्षाओें की परीक्षाएं आयोजित कराता है। बिहार से अलग होने के बाद 15 नवंबर 2000 में झारखंड अलग राज्‍य बना और उसके बाद 26 दिसंबर 2003 को झारखंड एकेडमिक काउंसिल की स्थापना की गई, जोकि 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं आयोजित कराता है। इसका मुख्यालय रांची में स्थित है। 

टॅग्स :एग्जाम रिजल्ट्सझाररिजल्ट्स.निक.इन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHBSE Haryana Board 10th result 2026: हरियाणा बोर्ड 10वीं के नतीजे घोषित, यहाँ एक क्लिक में देखें अपना परिणाम; जानें कैसा रहा इस साल का प्रदर्शन

भारतWBBSE West Bengal Madhyamik 10th Result 2026: wbbsedata.com पर जारी हुआ माध्यमिक का रिजल्ट, देखें अपना स्कोर; जानें किस जिले का प्रदर्शन रहा सबसे बेहतर

भारतMaharashtra HSC Result 2026: उमंग ऐप से डाउनलोड करें MSBSHSE HSC का स्कोरकार्ड, जानें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतUGC NET Result 2025: यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा का रिजल्ट आज, कैसे डाउनलोड होगा स्कोरकार्ड? जानें यहां

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज