लाइव न्यूज़ :

JAC Board 12th Result 2018: 3 लाख छात्रों का खत्म होगा इंतजार, कल आएंगे झारखंड बोर्ड 12वीं के नतीजे, ऐसे करें चेक 

By धीरज पाल | Updated: June 6, 2018 20:43 IST

JAC Board 12th Science and Commerce Result 2018: इस साल आयोजित होने वाले झारखंड एकेडमी काउंसिल, जेएसी रांची (Jharkhand Academic Council) बोर्ड के12वीं कक्षा की परीक्षा में लगभग 3 लाख से अधिक छात्र शामिल थे। झारखंड बोर्ड कल यानी 7 जून को 12वीं के नतीजे जारी करेगा। jharresults.nic.in, jac.nic.in बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट है। यहां से छात्र आसानी से रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं। 

Open in App

रांची, 6 जून: झारखंड एकेडमी काउंसिल (JAC) बोर्ड झारखंड राज्य का एक स्कूली बोर्ड है जो प्रत्येक साल मार्च से अप्रैल महीने में कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं का आयोजन कराता है। जेएसी बोर्ड को जेएसी, रांची बोर्ड के नाम से भी जाना जाता है। झारखंड बोर्ड का कार्यालय रांची में स्थित है। झारखंड एकेडमी काउंसिल बोर्ड 12वीं कक्षा की परीक्षाएं समाप्त हो गई है और झारखंड बोर्ड ने रिजल्ट जारी करने की तारीख का ऐलान कर दिया है। बोर्ड 12वीं कक्षा का रिजल्ट (JAC Results 2018 / Jharkhand Board Results 2018) कल यानी 7 जून को जारी करेगा। यह रिजल्ट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट  jac.nic.in पर उपलब्ध होगा। जहां से छात्र अपने रिजल्ट (JAC 12th Results 2018 / JAC Intermediate Results 2018) देख सकते हैं। 

साइंस और कॉमर्स के नतीजे (JAC Class 12 Science and Commerce Result 2018) एक साथ होंगे घोषित 

गौरतलब है कि झारखंड बोर्ड ने इस साल कक्षा 12वीं (JAC +2) के साइंस और कॉमर्स की परीक्षा एक साथ आयोजिति कराया था। बता दें कि बोर्ड इस साल साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट एक साथ 7 जून को दोपहर में जारी किया जा सकता है। इससे पहले खबरें कि झारखंड बोर्ड 7 जून को नहीं बल्कि आज जारी किया जाएगा। लेकिन ऐसा कुछ नहीं है। 

3 लाख से अधिक छात्र 12वीं में थे शामिल

साल 2017-2018 के एकेडमी सेशन में झारखंड बोर्ड परीक्षा 2018 में कुल लगभग 7 लाख से अधिक छात्र परीक्षा में शामिल थे। 10वीं में लगभग 4 लाख और 12वीं में 3 लाख से अधिक छात्र अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि पिछले साल झारखंड बोर्ड 12वीं के नतीजे 30 मई को जारी किए गए थे। साल 2017 में 52.36% छात्र साइंस, 60.09%  कॉमर्स और  71.95% आर्ट्स में छात्र पास हुए थे।   

इन स्टेप्स से देखें JAC 12th Results 2018

स्टेप्स 1. गूगल पर बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट jharresults.nic.in, jac.nic.in  पर विजिट करें। स्टेप्स 2. बोर्ड के होमपेज पर  JAC Class 12 (Science and Commerce) Result 2018 / JAC Intermediate Results 2018 के लिंक पर क्लिक करें। स्टेप्स 3. यहां अपना रजिस्ट्रेशन डिटेल्स जैसे नाम व रोलनंबर या जन्मतिथि भरें। स्टेप्स 4. इसके बाद JAC Results 2018 - JAC Class 12 Science and Commerce Result 2018 का रिजल्ट आपके स्क्रीन पर होगा। स्टेप्स 5. इसे सेव करें या डाउनलोड करके इसका प्रिंट आउल ले लें। ताकि भविष्य में काम आ सके।  

टॅग्स :एग्जाम रिजल्ट्सझाररिजल्ट्स.निक.इन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतCBSE Board 10th, 12th Result 2025: जारी हो गया 12वीं का रिजल्ट, लड़कियों ने मारी बाजी; यहां जानें फुल डिटेल

भारतउज्ज्वल भविष्य के द्वार खोलने वाला पहला पड़ाव

भारतMaharashtra HSC 12th Result 2025, LIVE: महाराष्ट्र बोर्ड के 12वीं के रिजल्ट अनाउंस, लड़कियों ने मारी बाजी; यहां एक लिंक से चेक करें परिणाम

भारतCISCE ICSE, ISC Results 2025: आईसीएसई बोर्ड के 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित, फटाफट चेक करें अपनी मार्कशीट

भारतExam Paper Leak: परीक्षा में धांधली के सरगनाओं को पकड़ने की जरूरत, 7 साल, 15 राज्य, 70 पेपर लीक और 1.7 करोड़ अभ्यर्थी प्रभावित

भारत अधिक खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतIndiGo Crisis: सरकार ने हाई-लेवल जांच के आदेश दिए, DGCA के FDTL ऑर्डर तुरंत प्रभाव से रोके गए

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई