लाइव न्यूज़ :

JAC Jharkhand Board Result 2018: जून के पहले सप्ताह में घोषित होंगे झारखंड बोर्ड 10वीं/12वीं के रिजल्ट, jharresults.nic.in पर करें चेक

By धीरज पाल | Updated: May 30, 2018 18:55 IST

Jharkhand Board Results 2018: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जेएसी) बोर्ड के मैट्रिक और इंटरमीडिएट का रिजल्ट जून के किसी हफ्ते में जारी किया जा सकता है। हालांकि बोर्ड ने अभी तारीख स्पष्ट नहीं किया है। ताजा अपडेट और अपने रिजल्ट चेक करने के लिए छात्र ऑफिशियल वेबसाइट jharresults.nic.in या jac.jharkhand.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

Open in App

रांची, 30 मई: झारखंड बोर्ड 10वीं/12वीं के छात्रों को एग्जाम के बाद अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। ताजा खबरों के मुताबिक परीक्षा देने झारखंड बोर्ड के छात्रों को अब इंतजार नहीं करना पड़ेगा। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जेएसी) की सूत्रों की मानें तो मैट्रिक और इंटरमीडिएट का रिजल्ट जून  के पहले सप्ताह में जारी किया जा सकता है। झारखंड बोर्ड की ओर से रिजल्ट जारी करने की तारीख को लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। बता दें कि झारखंड बार्ड की 10वीं की बोर्ड परीक्षा 21 मार्च को खत्म हुई है, जबकि 12वीं की बोर्ड परीक्षा 27 मार्च को खत्म हुई। छात्र अपने रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट jharresults.nic.in या jac.jharkhand.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

पिछले साल झारखंड बोर्ड मैट्रिक की परीक्षा का रिजल्ट 30 मई को जारी किया गया। इसी के साथ 12वीं के साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम के रिजल्ट भी जारी किए गए थे, जबकि 12वीं आर्ट्स के नतीजों की घोषणा 17 जून को की गई थी। इस साल 954 परीक्षा केंद्रों में जेएसी कक्षा 10 परीक्षा के लिए लगभग 4,31,734 उम्मीदवार उपस्थित हुए।

झारखंड बोर्ड मैट्रिक और इंटरमीडिएट का रिजल्ट ऐसे चेक करें रिजल्‍ट

1. सबसे पहले बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट jac.nic.in , jharresults.nic.in पर जाएं।2. फिर रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें।3. उसके बाद कक्षा 10वीं / 12वीं (JAC 10th Matric Results 2018 / JAC 12th Intermediate Results 2018) के लिंक पर क्लिक करें।4. अब अपना रोल नम्‍बर और रजिस्‍ट्रेशन नम्‍बर दर्ज करें।5. सब्मिट का बटन दबाने के बाद आपका रिजल्‍ट (Jharkhand Board Result 2018) पेज पर आ जाएगा।  

झारखंड बोर्ड के बारे में 

गौरतलब है कि बिहार से अलग होने के बाद 15 नवंबर 2000 में झारखंड अलग राज्‍य बना और उसके बाद 26 दिसंबर 2003 को झारखंड एकेडमिक काउंसिल की स्थापना की गई, जो 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं आयोजित कराता है। 

टॅग्स :एग्जाम रिजल्ट्सझाररिजल्ट्स.निक.इन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUGC NET Result 2025: यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा का रिजल्ट आज, कैसे डाउनलोड होगा स्कोरकार्ड? जानें यहां

भारतJKBOSE Class 11th Result: जम्मू-कश्मीर बोर्ड के 11वीं के रिजल्ट जारी, यहां दिए लिंक से अभी चेक करें परिणाम

भारतजम्मू-कश्मीर शिक्षा बोर्ड रिजल्टः कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं में लड़कियों ने मारी बाजी, देखिए जिलेवार प्रतिशत

भारतCBSE Board 10th, 12th Result 2025: जारी हो गया 12वीं का रिजल्ट, लड़कियों ने मारी बाजी; यहां जानें फुल डिटेल

भारतउज्ज्वल भविष्य के द्वार खोलने वाला पहला पड़ाव

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?