लाइव न्यूज़ :

JAC 10th Result Jharkhand Board Matric Result २०१८ : आज शाम 4:30 बजे झारखंड बोर्ड jac.nic.in  पर घोषित करेगा दसवीं का रिजल्ट, छात्र jharresults.nic.in पर देखें अपना रिजल्ट

By भारती द्विवेदी | Updated: June 12, 2018 11:01 IST

JAC Board 10th Result 2018: इस साल झारखंड बोर्ड ने राज्य में 1490 परीक्षा केंद्रों बनाए थे। इन परीक्षा केंद्रों पर कक्षा 10वीं की परीक्षा 8 मार्च से 21 मार्च तक आयोजित करवाई गई थी। छात्र jac.nic.in, jharresults.nic.in पर अपना रिजल्ट देख सकते है.

Open in App
ठळक मुद्देJAC ने इस साल परीक्षा करवाने के लिए कड़े कदम उठाए थे ताकि परीक्षा में नकल पर नकेल कसी जा सके।परीक्षा को साफ सुथरा करवाने के लिए इस साल राज्य में पहली बार परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए।

रांची, 12 जून: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) 10वीं कक्षा की परीक्षा का रिजल्ट आज जारी करेगा। झारखंड बोर्ड की तरफ से दसवीं का रिजल्ट शाम 4:30 बजे घोषिंत किया जाएगा। जिसके बाद छात्र अपना रिजल्ट देखने के लिए बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट jac.nic.in, jharresults.nic.in पर लॉगइन कर सकते हैं। बता दें, इससे पहले मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया था कि रिजल्ट 10 जून तक जारी किया जाएगा। 

इस साल कड़ी पहरेदारी में आयोजित हुई थी झारखंड एकेडमिक काउंसिल  (JAC ) परीक्षा

JAC (झारखंड एकेडमिक काउंसिल) ने इस साल परीक्षा करवाने के लिए कड़े कदम उठाए थे ताकि परीक्षा में नकल पर नकेल कसी जा सके। उसने सबसे पहले रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन करवाने का काम किया। इसके बाद एडमिट कार्ड को भी ऑनलाइन किया। यही नहीं परीक्षा को साफ सुथरा करवाने के लिए इस साल राज्य में पहली बार परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए, जिससे काफी हदतक शिक्षा व्यवस्था में सुधार आएगा। 

मार्च में आयोजित हुई थी JAC Board 10th की परीक्षा

मालूम हो कि इस साल झारखंड बोर्ड ने राज्य में 1490 परीक्षा केंद्रों बनाए थे। इन परीक्षा केंद्रों पर कक्षा 10वीं की परीक्षा 8 मार्च से 21 मार्च तक आयोजित करवाई गई थी। इस परीक्षा में लगभग  3.16 लाख छात्रों ने भाग लिया । वहीं, अगर बीते साल 2017 की बात करें तो 10वीं का रिजल्ट 57.91 फीसदी रहा था। 

छात्र ऐसे देखें अपना रिजल्ट: JAC Board (Jharkhand Board Matric Result 2018)

1-  रिजल्ट देखने के लिए छाजत्रों को सबसे पहले झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jac.nic.in पर लॉगइन करना होगा। 

2- उसके बाद सामने दिख रहे Jharkhand Board Class 10/Matric Results 2018 की लिंक पर क्लिक करें। 

3- लिंक खुलने के बाद मांगी गई जानकारी और रोल नंबर को भर सबमिट बटन पर क्लिक करें। 

4- सबमिट करते ही छात्रों को  10वीं का रिजल्ट उनके स्क्रीन पर दिखेगा। 

5- छात्र चाहो तो अपना रिजल्ट डाउनलोड या प्रिंट करा सकते हैं। 

जानिए कब हुआ जेएसी का गठन?

बिहार से अलग होने के बाद 15 नवंबर 2000 में झारखंड अलग राज्‍य बना और उसके बाद 26 दिसंबर 2003 को झारखंड एकेडमिक काउंसिल की स्थापना की गई, जोकि 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं आयोजित कराता है। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें 

टॅग्स :एग्जाम रिजल्ट्सझाररिजल्ट्स.निक.इन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUGC NET Result 2025: यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा का रिजल्ट आज, कैसे डाउनलोड होगा स्कोरकार्ड? जानें यहां

भारतJKBOSE Class 11th Result: जम्मू-कश्मीर बोर्ड के 11वीं के रिजल्ट जारी, यहां दिए लिंक से अभी चेक करें परिणाम

भारतजम्मू-कश्मीर शिक्षा बोर्ड रिजल्टः कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं में लड़कियों ने मारी बाजी, देखिए जिलेवार प्रतिशत

भारतCBSE Board 10th, 12th Result 2025: जारी हो गया 12वीं का रिजल्ट, लड़कियों ने मारी बाजी; यहां जानें फुल डिटेल

भारतउज्ज्वल भविष्य के द्वार खोलने वाला पहला पड़ाव

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए