लाइव न्यूज़ :

मोदी सरकार के 50 दिन: जेपी नड्डा ने कहा- 50 सालों से कहीं बेहतर हैं पिछले 50 दिनों में हुए फैसले

By धीरज पाल | Updated: July 26, 2019 16:39 IST

उन्होंने कहा कि जल से लेकर चांद तक किए गए फैसले और गांव, गरीब, किसान, मजदूर, व्यवसायी, छोटे दुकानदार जो लंबे समय तक वंचित रहे उनको मुख्य धारा में शामिल करते हुए कैसे हम देश को आगे ले जा सकते हैं इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार समर्पित रही है। 

Open in App
ठळक मुद्दे5 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचाने का जो लक्ष्य रखा गया है उसमें एक लाख करोड़ का इनवेस्टमेंट इंफ्रास्ट्रक्चर में किया जाएगा। भारत सरकार ने भ्रष्टाचार के आरोप में घिरे कई आईआरएस अधिकारियों को समय से पहले रिटायर किया है।

मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के 50 दिन पूरे होने पर शुक्रवार (26 जुलाई) को भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रेस कांफ्रेंस किया। इस मौके पर जेपी नड्डा ने पिछले 50 दिनों में मोदी सरकार के कार्यकाल की सराहना की।

उन्होंने कहा, मोदी सरकार ने पिछले पचास दिनों में जो फैसले लिए हैं, वो भविष्य के लिए अच्छे संकेत दे रहे हैं। साथ ही जेपी नड्डा ने कहा कि पिछले 50 दिन में जो फैसले हुए हैं वो पिछले 50 वर्षों में हुए फैसलों कहीं बेहतर हैं। जो देश के विकास में मील का पत्थर साबित होंगे।

उन्होंने कहा कि जल से लेकर चांद तक किए गए फैसले और गांव, गरीब, किसान, मजदूर, व्यवसायी, छोटे दुकानदार जो लंबे समय तक वंचित रहे उनको मुख्य धारा में शामिल करते हुए कैसे हम देश को आगे ले जा सकते हैं इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार समर्पित रही है। 

1.25 लाख किमी सड़कें बनाने का लक्ष्य

जेपी नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत गांवों की कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए 1.25 लाख किमी सड़कें बनाने का निश्चय किया गया है। छोटे दुकानदार जिनका सालाना टर्नओवर 1.5 करोड़ होगा। उन्हें प्रधानमंत्री मानधन योजना से जोड़ा जाएगा। इस फैसले से करीब 3 करोड़ छोटे कारोबारियों को लाभ मिलने वाला है। 

जानिए 50 दिन पूरा होने पर जेपी नड्डा ने क्या कहा- 

- 5 साल में देश की इकोनॉमी 5 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचाने का जो लक्ष्य रखा गया है उसमें एक लाख करोड़ का इनवेस्टमेंट इंफ्रास्ट्रक्चर में किया जाएगा। भारत सरकार ने भ्रष्टाचार के आरोप में घिरे कई आईआरएस अधिकारियों को समय से पहले रिटायर किया है। ये मोदी सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति को दिखाता है।- लोकसभा और राज्य सभा की प्रोडक्टिविटी में काफी बढ़ावा हो रहा है। ये राजनीतिक इच्छा शक्ति के कारण ही संभव हो रहा है।- भारत सरकार ने भ्रष्टाचार के आरोप में घिरे कई आईआरएस अधिकारियों को समय से पहले रिटायर किया है। ये मोदी सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति को दिखाता है। 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदीमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील