लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान से लौटे आईटीबीपी के श्वान अब छत्तीसगढ़ के नक्सल विरोधी अभियानों में काम करेंगे

By भाषा | Updated: August 18, 2021 20:42 IST

Open in App

अफगानिस्तान में आईटीबीपी सुरक्षा कमांडो सुरक्षा दल में शामिल तीन श्वानों को अब जल्दी ही छत्तीसगढ़ के नक्सल विरोधी अभियानों में तैनात किया जायेगा । अधिकारियों ने बुधवार को इसकी जानकारी दी । अफानिस्तान पर तालिबान का नियंत्रण होने के बाद मंगलवार को वहां से सैन्य विमान से गाजियाबाद के हिंडन वायु सेना अड्डे पर उतरने के बाद तीनों श्वानों - रूबी (मादा. बेल्जियन मेलिनोइस नस्ल), माया (मादा. लेब्राडोर) तथा बॉबी (नर. डॉबरमैन) को दक्षिण पश्चिम दिल्ली के छावला स्थित भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के शिविर में भेजा गया । इन तीनों श्वानों ने काबुल में भारतीय दूतावास एवं इसके राजनयिक कर्मचारियों की सुरक्षा में तैनात आईटीबीपी कमांडो दस्ते के साथ तीन साल तक अपनी सेवायें दी । आधिककारिक सूत्रों ने बताया, ‘‘इन तीनों श्वानों ने कई परिष्कृत विस्फोटक उपकरणों का पता लगाया और न केवल भारतीय राजनयिकों के जीवन की रक्षा की बल्कि वहां काम करने वाले अफगान नागरिकों का भी जीवन बचाया ।’’ उन्होंने बताया, ‘‘इन तीनों को जल्दी ही छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियानों में शामिल आईटीबीपी इकाईयों के साथ तैनात किया जायेगा ।’’ गौरतलब है कि इन श्वानों को विदेश में तैनाती देने से पहले चंडीगढ़ के भानु स्थित आईटीबीपी श्वान राष्ट्रीय प्रशिक्षण केंद्र (एनटीसीडी) में प्रशिक्षित किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन पहले शादी, सुलह कराने ससुराल वाले आए, दामाद नितिन को साथ ले जा रहे थे, गाड़ी में झगड़ा, मारपीट कर मार डाला?

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

भारतजीवन के साथ ही मृत्यु भी हो गरिमापूर्ण?, कई देशों में इच्छामृत्यु को लेकर अलग-अलग कानून?

भारतगाजियाबाद के 32 वर्षीय हरीश राणा को इच्छामृत्यु की अनुमति?, 13 साल से जिंदा लाश?, सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos