लाइव न्यूज़ :

राज्य सभा कार्यकाल पूरा कर रहे सांसदों से बोले पीएम मोदी, ट्रिपल तलाक बिल का हिस्सा बनते तो अच्छा होता

By भारती द्विवेदी | Updated: March 28, 2018 12:16 IST

16 राज्य के 58 सांसदों का आज कार्यकाल पूरा हो गया है। इन सभी सीटों को लिए 23 मार्च को नए सांसद चुन लिए गए हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 28 मार्च: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को राज्य सभा से रिटायर्ड हो रहे सांसदों को संबोधित किया है। रिटायर्ड सांसदों को राज्य सभा में संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा है-'आज राज्य सभा से रिटायर्ड होने वाले सभी सदस्यों की अपनी पहचान है। सबने देश के बेहतरीन भविष्य के लिए अपना सकारात्मक योगदान दिया है। मैं सभी को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं।'

रिटायर्ड सांसदों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने ये भी कहा- 'आप सब अगर ट्रिपल तलाक जैसे ऐतिहासिक बिल को पास कराने का हिस्सा बनते तो ये बहुत अच्छा होता।'

वहीं हाल ही में सपा छोड़ भाजपा ज्वाइन करने वाले नरेश अग्रवाल पर कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद कटाक्ष किया है। उन्होंने रिटायर्ड हो रहे सांसदों को संबोधित करते हुए कहा है-'नरेश अग्रवाल जी एक ऐसा सूरज हैं, इधर डूबे, उधर निकले, इधर निकले, उधर डूबे। मुझे यकीन है जिस पार्टी में वो गए हैं वो उनकी क्षमता का पूरा उपयोगी करेगी।'

बता दें कि 16 राज्यों में राज्य सभा की 58 सीटों पर 23 मार्च शुक्रवार को वोट डाले गए थे। जिनमें से 10 सीटों के लिए 33 नेता निर्विरोध चुने गए थे। 23 मार्च को सिर्फ 6 राज्य उत्तर प्रदेश, झारखंड, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, छत्तीगढ़ में वोट डाले गए। जहां उत्तर प्रदेश में 10 सीटों में से 9 पर बीजेपी और एक पर सपा का ने कब्जा किया।  कर्नाटक के चार सीटों में से 3 कांग्रेस को तो 1 बीजेपी को मिली है। वहीं, तेलंगाना की तीनों सीटों पर टीआरएस ने जीत दर्ज की।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीराज्य सभातीन तलाक़
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर