लाइव न्यूज़ :

राजद सांसद मनोज झा ने सीबीआई, ईडी को दी सीधे चेतावनी, कहा-घर से निकलना होगा मुश्किल

By एस पी सिन्हा | Updated: August 26, 2022 16:35 IST

राजद के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने सीबीआई, ईडी को सीधे चेतावनी दी है। सांसद ने कहा, उनके अधिकारी घर से नहीं निकल पाएंगे, ऐसी स्थिति कर दी जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देसीबीआई, ईडी को चेतावनी देते हुए मनोज झा ने कहा उनके अधिकारी घर से नहीं निकल पाएंगे, ऐसी स्थिति कर देंगेराजद सांसद ने कहा- केंद्रीय एजेंसियों को जमाई के तौर पर भाजपा इस्तेमाल कर रही हैमीडिया से कहा- गलत आरोप लगाकर खबर चलाने वाले माफी मांगें नहीं तो मानहानि का नोटिस भेजेंगे

पटना: राजद नेताओं के खिलाफ सीबीआई और ईडी के द्वारा की जा रही छापेमारी को लेकर राजद पूरी तरह से गुस्से में है। तेजस्वी यादव ने जहां गुरूवार को इस कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार को जमकर खरी-खोटी सुनाई थी। 

वहीं अब तेजस्वी यादव के राजनीतिक गुरू माने जानेवाले राज्यसभा सांसद मनोज झा ने भी इस कार्रवाई को लेकर सीधे सीधे केंद्र सरकार पर हमला बोल दिया है। उन्होंने सीबीआई, ईडी को सीधे चेतावनी दी है कि उनके अधिकारी घर से नहीं निकल पाएंगे, ऐसी स्थिति कर दी जाएगी।

आज सुबह सवेरे राजद के प्रदेश कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए मनोज झा ने भाजपा पर गंदे स्तर की राजनीति का आरोप लगाते हुए कहा है कि सीबीआई और केंद्रीय एजेंसियों को जमाई के तौर पर भाजपा इस्तेमाल कर रही है। तेजस्वी को साक्ष्य रखे 48 घंटे हो चुके हैं। गलत आरोप लगाकर खबर चलाने वाले माफी मांगें नहीं तो मानहानि का नोटिस भेजेंगे। 

मनोज झा ने कहा कि जब तेजस्वी सबूत पेश करते हैं तो मीडिया चुप्पी साध लेती है। यह पत्रकारिता नहीं है। अब तक माफी क्यों नहीं मांगी गई? किस बात का डर है आपको कि तेजस्वी और नीतीश कुमार साथ आ गए हैं! उन्होंने कहा कि सीबीआई को इन्वेस्टिगेशन सिखनी है तो बिहार आ जाएं, हम उन्हें बढ़िया से इन्वेस्टिगेशन सिखवा देंगे। सीबीआई भाजपा के इशारे पर काम कर रही है। 

उन्होंने कहा कि महागठबंधन के कार्यकर्ता सीबीआई के उन अफसरों का विरोध करेंगे जो छापामेरी के लिए आएंगे। विरोध में उन्हें फूल देंगे और कहेंगे कि आप जल्दी से स्वस्थ हो जाइए। गांधीवादी तरीके से सीबीआई के अफसरों का विरोध होगा। सीबीआई के अफसर किस तरह से भाजपा के उसकावे में काम कर रहे हैं उसका प्रमाण हमारे पास है। वे आरोप लगा रहे हैं और हम सबूत पेश कर रहे हैं। 

मनोज झा ने कहा जो लोग गरीब गुरबा की बात करते हैं, उनके घर में छापेमारी होती है। उन्होंने सीबीआई, ईडी, और आईटी के अधिकारियों को सीधी चेतावनी देते हुए कहा कि दूसरे के इशारे पर आपने काम करना नहीं छोड़ा तो बिहार की जनता आपको घर से निकलना दुश्वार कर देगी।

टॅग्स :आरजेडीतेजस्वी यादवसीबीआईप्रवर्तन निदेशालयबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?