लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी ने कहा- मेरे भाग्य में लोगों के जीवन से अनिश्चितताओं को दूर करना लिखा था

By भाषा | Updated: November 9, 2019 07:08 IST

अनधिकृत कालोनियों के निवासियों और दिल्ली के भाजपा विधायकों के प्रतिनिधिमंडल से बात करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि कालोनियों के निवासी इस डर के साए में जी रहे थे कि उनके घर अधिकारियों द्वारा तोड़े जा सकते हैं।

Open in App

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी सरकार के तीन तलाक को खत्म करने, अनुच्छेद 370 के प्रावधान निरस्त करने और दिल्ली की अनधिकृत कालोनियों के निवासियों को मालिकाना अधिकार देने की उपलब्धियां गिनाते हुए शुक्रवार को कहा कि लोगों के जीवन की अनिश्चितता दूर करना ‘उनकी किस्मत’ में ही लिखा था।

अनधिकृत कालोनियों के निवासियों और दिल्ली के भाजपा विधायकों के प्रतिनिधिमंडल से बात करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि कालोनियों के निवासी इस डर के साए में जी रहे थे कि उनके घर अधिकारियों द्वारा तोड़े जा सकते हैं।

मोदी ने कहा, “अनधिकृत कालोनियों में अनिश्चितता का जीवन बड़ा कठिन था। कल्पना कीजिये कि आप ट्रेन में जा रहे हों और टीटीई आकर आपको सीट से उठा दे।”

प्रधानमंत्री ने कहा कि इस अनिश्चितता को दूर करने के लिए उनकी सरकार संसद के शीतकालीन सत्र में कानून लाएगी जिसके द्वारा अनधिकृत कालोनियों के निवासियों को उनकी संपत्ति का मालिकाना हक दिया जाएगा।

उन्होंने अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधान निरस्त करने और तीन तलाक समाप्त करने के केंद्र सरकार के फैसले का हवाला देते हुए कहा कि उनके (मोदी) भाग्य में लिखा था कि वह लोगों के जीवन की अनिश्चितता दूर करें।

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि अनधिकृत कालोनियों के पंजीकरण की प्रक्रिया अगले सात-आठ दिन में शुरू होगी।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील