लाइव न्यूज़ :

कोविन टीकाकरण 'डेटा लीक' की जांच कर रहा सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय: रिपोर्ट

By रुस्तम राणा | Updated: June 12, 2023 16:02 IST

तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता साकेत गोखले ने सोमवार को दावा किया कि बॉट ने कथित तौर पर राज्यसभा सांसदों संजय राउत और डेरेक ओ ब्रायन और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम सहित अन्य की व्यक्तिगत जानकारी का खुलासा किया।

Open in App
ठळक मुद्देसूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सूत्रों का हवाला देते हुए कहा, "यह पुराना डेटा है, हम अभी भी इसकी पुष्टि कर रहे हैंन्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, मंत्रालय ने कहा है कि हमने उसी के संबंध में एक रिपोर्ट मांगी हैटीएमसी नेता साकेत गोखले के मुताबिक, टेलीग्राम बॉट ने लीक डेटा को दिखाया

नई दिल्ली: टेलीग्राम पर कथित तौर से कोविन-पंजीकृत उपयोगकर्ताओं के अलावा राजनीतिक दलों और वरिष्ठ नौकरशाहों के हाई-प्रोफाइल राजनेताओं की व्यक्तिगत जानकारी सामने आने के बाद आईटी मंत्रालय हरकत में आ गया है। बताया जा रहा है कि इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय कथित तौर पर कोविड टीकाकरण डेटा लीक मामले की जांच कर रहा है। 

तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता साकेत गोखले ने सोमवार को दावा किया कि बॉट ने कथित तौर पर राज्यसभा सांसदों संजय राउत और डेरेक ओ ब्रायन और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम सहित अन्य की व्यक्तिगत जानकारी का खुलासा किया।

समाचार एजेंसी एएनआई ने इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सूत्रों का हवाला देते हुए कहा, "यह पुराना डेटा है, हम अभी भी इसकी पुष्टि कर रहे हैं। हमने उसी के संबंध में एक रिपोर्ट मांगी है।"

इंडियन एक्सप्रेस ने यह भी बताया कि मंत्रालय ने इस मुद्दे का संज्ञान लिया है। इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने द इंडियन एक्सप्रेस को अपनी रिपोर्ट के अनुसार बताया, "हमने निश्चित रूप से इस मुद्दे का संज्ञान लिया है और मूल कारण की जांच शुरू की है और डेटा कोविन या किसी अन्य स्रोत से आ रहा है या नहीं।"

कथित लीक उन 100 से अधिक कोर व्यक्तियों को प्रभावित कर सकता है जिन्होंने कोविन पोर्टल पर कोविड-19 के खिलाफ टीका लगवाने और अपने टीकाकरण प्रमाणपत्र डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण कराया है। उपयोगकर्ताओं में 12-14 वर्ष की आयु के 4 करोड़ से अधिक बच्चे और 45 वर्ष से अधिक आयु के 37 करोड़ से अधिक लोग शामिल हैं।

टीएमसी नेता साकेत गोखले के मुताबिक, टेलीग्राम बॉट ने उस व्यक्ति का नाम, सरकारी आईडी दिखाई, जिसका इस्तेमाल उन्होंने टीका लगवाने के दौरान किया था और जहां उन्हें टीका लगाया गया था। वास्तव में, बॉट उन सभी लोगों को भी प्रकट करने में सक्षम था जो एक ही फोन नंबर के माध्यम से कोविन में पंजीकृत थे क्योंकि पोर्टल एक व्यक्ति को एक ही फोन नंबर का उपयोग करके कई खाते बनाने की अनुमति देता है।

टॅग्स :Information TechnologyTMCVaccine Administration Cell of the Union Health Ministry
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

भारत'अब बंगाल की बारी': अमित शाह ने चुनावों से पहले टीएमसी के 15 साल के शासन पर जारी की चार्जशीट

भारतजय श्री राम, बंगाल में इस बार राम राज्य?, सुवेंदु अधिकारी ने कहा- सुशासन और नारी सुरक्षा हो, घुसपैठियों को भगाओ?

भारतबंगाल चुनाव: बीजेपी ने RG Kar रेप पीड़िता की मां रत्ना देबनाथ को दिया टिकट, जारी की 19 उम्मीदवारों की लिस्ट

भारतपश्चिम बंगाल के लोग घुटन महसूस कर रहे हैं?, असदुद्दीन ओवैसी ने कहा-हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी के साथ हाथ मिलाया, ताकि विकल्प मिले?

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप