लाइव न्यूज़ :

ब्लॉगः साइबर सुरक्षा की चुनौतियों से निपटना जरूरी

By रमेश ठाकुर | Updated: October 21, 2023 10:35 IST

केंद्र सरकार ने सभी सरकारी और निजी दूरभाष कंपनियों को भी आदेश दिया है कि वह सभी मोबाइल अपभोक्ताओं को उनके फोन पर संदेश भेजकर राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करें

Open in App
ठळक मुद्देअक्तूबर माह को साइबर सुरक्षा जागरूकता को समर्पित किया गया हैकई वर्षों से देश में साइबर धोखाधड़ी और वित्तीय गड़बड़ियों की अनेक घटनाएं सामने आ रही हैं लोगों को चाहिए कि वे किसी भी अज्ञात स्रोत से आए लिंक या ईमेल अटैचमेंट पर क्लिक न करें

देशवासियों की साइबर सुरक्षा सुनिश्चित हो, इसके लिए पूरे अक्तूबर माह को साइबर सुरक्षा जागरूकता को समर्पित किया गया है। केंद्र सरकार ने सभी सरकारी और निजी दूरभाष कंपनियों को भी आदेश दिया है कि वह सभी मोबाइल अपभोक्ताओं को उनके फोन पर संदेश भेजकर राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करें।

विगत कई वर्षों से देश में साइबर धोखाधड़ी और वित्तीय गड़बड़ियों की अनेक घटनाएं सामने आ रही हैं। इस किस्म के अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए जांच एजेंसियां कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रहीं, इसके बावजूद साइबर धोखाधड़ी की घटनाएं रुक नहीं रही हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साइबर-सुरक्षित भारत के विजन के अनुरूप पहल करते हुए, गृह मंत्रालय ने देश में साइबर अपराध से समन्वित तरीके से निपटने के लिए भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र I4सी की स्थापना की है। I4सी का मुख्य काम कानून लागू कराने वाली विभिन्न एजेंसियों और हितधारकों के बीच तालमेल में सुधार सहित नागरिकों के लिए साइबर अपराध से संबंधित मुद्दों से निपटना है।

सरकार तो अपने स्तर पर साइबर ठगों से लोगों को बचाने का उपाय कर ही रही है, सतर्कता के तहत हमें अपने साइबर सुरक्षा सिस्टम, डिवाइस, नेटवर्क और डाटा को किसी भी प्रकार की अनधिकृत पहुंच तक नहीं जाने देना चाहिए।

साइबर हमले आमतौर पर संवेदनशील जानकारी के जरिए पहुंचते हैं। लोगों को चाहिए कि वे किसी भी अज्ञात स्रोत से आए लिंक या ईमेल अटैचमेंट पर क्लिक न करें। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और कस्टमर केयर हैंडल पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी पोस्ट करते समय सावधान रहें क्योंकि धोखाधड़ी करने के लिए ठगों द्वारा व्यक्तिगत जानकारी का दुरुपयोग किया जा सकता है। 

टॅग्स :Central GovernmentInternetPolicePolice DepartmentCyber Crime Police Station
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्ट2 देसी कट्टा, 2 जिंदा कारतूस और हथियार बनाने के कई उपकरण बरामद, अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप