लाइव न्यूज़ :

आईएसएसएफ विश्व चैंपियनशिपः रविंदर सिंह ने 569 अंक के साथ गोल्ड पर साधा निशाना, किम चेयोंगयोंग और एंटोन अरिस्तारखोव को हराया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 8, 2025 17:05 IST

ISSF World Championships: पांच राउंड में 98, 94, 95, 93 और 96 अंक बनाकर 47 निशानेबाजों के बीच कुल 569 का स्कोर बनाया।

Open in App
ठळक मुद्देISSF World Championships: रविंदर 2019 से भारतीय टीम में अंदर-बाहर होते रहे हैं। ISSF World Championships: 569 अंक हासिल कर शीर्ष पोडियम स्थान हासिल किया।ISSF World Championships: यूक्रेन ने 1644 के कुल स्कोर के साथ कांस्य पदक जीता। 

काहिराः सेना के अनुभवी निशानेबाज रविंदर सिंह ने शनिवार को आईएसएसएफ विश्व चैंपियनशिप (पिस्टल और राइफल) के पहले दिन 50 मीटर फ्री पिस्टल स्पर्धा में व्यक्तिगत स्वर्ण और टीम रजत पदक जीतकर भारत को गौरवान्वित किया। जम्मू-कश्मीर के भारतीय सेना के हवलदार के लिए यह सबसे बड़ी उपलब्धि है। इससे पहले 29 वर्षीय रविंदर ने बाकू में 2023 विश्व चैंपियनशिप में व्यक्तिगत कांस्य पदक जीता था। रविंदर 2019 से भारतीय टीम में अंदर-बाहर होते रहे हैं। उन्होंने गैर-ओलंपिक स्पर्धा में 569 अंक हासिल कर शीर्ष पोडियम स्थान हासिल किया।

इस तरह उन्होंने दक्षिण कोरिया के किम चेयोंगयोंग (556 अंक) और व्यक्तिगत तटस्थ एथलीट एंटोन अरिस्तारखोव (556 अंक) को पीछे छोड़ दिया जिन्हें कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। इस साल की शुरुआत में 10 मीटर एयर पिस्टल में राष्ट्रीय खेलों में रजत पदक जीतने वाले रविंदर ने 93 के कम स्कोर के साथ शुरुआत की।

लेकिन अगले पांच राउंड में 98, 94, 95, 93 और 96 अंक बनाकर 47 निशानेबाजों के बीच कुल 569 का स्कोर बनाया। रविंदर (569), कमलजीत (540) और योगेश कुमार (537) की भारतीय टीम ने 1646 के कुल स्कोर के साथ रजत पदक जीता। दक्षिण कोरिया ने 1648 के कुल स्कोर के साथ स्वर्ण पदक जबकि यूक्रेन ने 1644 के कुल स्कोर के साथ कांस्य पदक जीता। 

टॅग्स :निशानेबाजीगोल्ड मेडल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वCalifornia: स्टॉकटन में भीषण गोलीबारी, 4 लोगों की मौत; 10 घायल

विश्वUS: डोनाल्ड ट्रंप ने कई देशों के ग्रीन कार्ड की जांच का दिया आदेश, जानें भारतीय पर क्या होगा इसका असर?

विश्वकौन हैं रहमानुल्लाह लकनवाल? जिसने नेशनल गार्ड पर चलाई गोलियां, अफगान से है कनेक्शन

विश्वYemen: ताइज प्रांत के गवर्नर के काफिले पर गोलीबारी, 5 सुरक्षा अधिकारियों की मौत

क्राइम अलर्टDisha Patani House Firing: दिशा पाटनी के घर गोलीबारी केस में नया मोड़, दिल्ली पुलिस ने 2 नाबालिगों को हिरासत में लिया

भारत अधिक खबरें

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

भारतIndiGo Flight Cancel: इंडिगो संकट के बीच DGCA का बड़ा फैसला, पायलटों के लिए उड़ान ड्यूटी मानदंडों में दी ढील

भारतरेपो दर में कटौती से घर के लिए कर्ज होगा सस्ता, मांग बढ़ेगी: रियल एस्टेट

भारतModi-Putin Talks: यूक्रेन के संकट पर बोले पीएम मोदी, बोले- भारत न्यूट्रल नहीं है...

भारतPutin India Visit: एयरपोर्ट पर पीएम मोदी ने गले लगाकर किया रूसी राष्ट्रपति पुतिन का स्वागत, एक ही कार में हुए रवाना, देखें तस्वीरें