लाइव न्यूज़ :

'नोक्कू-कुली' वसूलने के लिए इसरो के ट्रक को रोका गया

By भाषा | Updated: September 5, 2021 18:56 IST

Open in App

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के एक ट्रक को रविवार को कथित तौर पर श्रमिकों ने ''नोक्कू-कुली'' वसूले जाने के लिए रोक लिया। हालांकि, बाद में पुलिस के हस्तक्षेप के बाद ट्रक को जाने दिया गया। केरल उच्च न्यायालय ने कुछ दिन पहले ही राज्य को श्रमिक संघों द्वारा कथित तौर पर ''नोक्कू-कुली'' वसूले जाने की प्रथा पर प्रभावी तरीके से अंकुश लगाने के निर्देश दिए थे, जिसके बाद इसरो का ट्रक रोके जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि इसरो से शिकायत मिलने के बाद वे मौके पर पहुंचे और पाया कि यहां थुंबा में विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (वीएसएससी) में श्रमिकों ने ट्रक को प्रवेश करने से रोका। थुंबा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा कि आयुक्त समेत अन्य पुलिस अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद मामला सुलझा और श्रमिक मौके से चले गए। गौरतलब है कि संगठित श्रमिक संघों द्वारा जबरन वसूल की जाने वाली राशि को नोक्कू-कुली कहा जाता है। राज्य सरकार ने एक मई 2018 को इस प्रथा पर रोक लगा दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतवोटर लिस्ट से नाम गायब, केरल हाईकोर्ट का रुख करने वाली कांग्रेस उम्मीदवार वैश्ना एसएल ने मारी बाजी, 300 से अधिक मत से जीत

भारतवायनाड उपचुनाव में प्रियंका गांधी ने छुपाई संपत्ति? केरल हाईकोर्ट ने भेजा समन, मांगा जवाब

भारतKerala HC: महिला की सुंदर शारीरिक काया पर टिप्पणी यौन उत्पीड़न के समान, केरल उच्च न्यायालय ने कहा- दंडनीय अपराध की श्रेणी...

भारतKerala High Court: सिर्फ महिलाओं की नहीं, पुरुषों में भी ‘गौरव’’ और ‘गरिमा’?, हाईकोर्ट ने अभिनेता-निर्देशक बालचंद्र मेनन को 2007 मामले में दी जमानत

भारतKerala High Court: 26 सप्ताह से अधिक अवधि के गर्भ?, 16 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग को गर्भपात की मंजूरी, जानिए

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण