लाइव न्यूज़ :

माका बियर ने कहा, ‘‘हम महात्मा गांधी का बहुत सम्मान करते हैं और अपनी बोतलों पर उनकी तस्वीरें लगाने को लेकर अफसोस प्रकट करते हैं

By भाषा | Updated: July 3, 2019 18:04 IST

इजराइली कंपनी की शराब की बोतलों पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीरें लगाए जाने पर नयी दिल्ली में राज्यसभा सदस्यों ने मंगलवार को चिंता प्रकट की थी। इस पर, उच्च सदन के सभापति एम वेंकैया नायडू ने विदेश मंत्री एस जयशंकर को इस विषय की जांच करने व फौरन उपयुक्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देशराब की बोतलों पर महात्मा गांधी की तस्वीरः लगाने को लेकर इजराइली कंपनी ने मांगी माफी।शराब की ये विवादित बोतलें इजराल के 71 वें स्वतंत्रता दिवस को मनाने के लिए तैयार की गई थी। 

शराब की बोतलों पर महात्मा गांधी की तस्वीरें लगा कर विवाद में आई एक इजराइली कंपनी ने भारत सरकार और उसके नागरिकों की भावनाएं आहत करने को लेकर उनसे माफी मांगी है।

इजराइली कंपनी की शराब की बोतलों पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीरें लगाए जाने पर नयी दिल्ली में राज्यसभा सदस्यों ने मंगलवार को चिंता प्रकट की थी। इस पर, उच्च सदन के सभापति एम वेंकैया नायडू ने विदेश मंत्री एस जयशंकर को इस विषय की जांच करने व फौरन उपयुक्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया था।

माका ब्रेवरी कंपनी के ब्रांड मैनेजर गिलाड ड्रोर ने एक बयान में कहा, ‘‘माका बियर भारत सरकार और उसके लोगों की भावनाओं को आहत करने को लेकर उनसे तहेदिल से माफी मांगती है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम महात्मा गांधी का बहुत सम्मान करते हैं और अपनी बोतलों पर उनकी तस्वीरें लगाने को लेकर अफसोस प्रकट करते हैं।’’

उन्होंने यह भी कहा कि इजराइल में भारतीय दूतावास द्वारा इस मुद्दे को उठाए जाने के बाद कंपनी ने बोतलों का उत्पादन और आपूर्ति बंद कर दी है। उन्होंने कहा, ‘‘अब बाजार से उन उत्पादों को वापस लेने की कोशिश की जा रही है।’’ ड्रोर ने भारतीय दूतावास को वादा किया कि वह भविष्य में इस तरह की भावनाओं को ध्यान में रखेंगे।

शराब की ये विवादित बोतलें इजराल के 71 वें स्वतंत्रता दिवस को मनाने के लिए तैयार की गई थी। 

टॅग्स :इजराइलमहात्मा गाँधीसंसद
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?