लाइव न्यूज़ :

ISIS माड्यूलः पश्चिमी यूपी और पंजाब में सात ठिकानों पर एनआईए की ताबड़तोड़ छापेमारी, हिरासत में दो संदिग्ध

By भाषा | Updated: January 17, 2019 11:21 IST

आईएस से प्रेरित समूह के खिलाफ जांच, एनआईए ने पश्चिमी उप्र, पंजाब में मारे छापे।  एनआईए ने पहले छापों के दौरान स्टील के कंटेनर, इलेक्ट्रिक तारें, 91 मोबाइल फोन, 134 सिम कार्ड, तीन लैपटॉप, चाकू, तलवार, आईएस से संबंधित दस्तावेज भी बरामद किए।

Open in App

नयी दिल्ली, 17 जनवरीः एनआईए ने आतंकवादी संगठन आईएस से प्रेरित एक समूह के खिलाफ अपनी जांच के संबंध में गुरुवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पंजाब में आठ स्थानों पर छापे मारे। ऐसा आरोप है कि यह समूह दिल्ली तथा उत्तर भारत के अन्य हिस्सों में नेताओं और सरकारी प्रतिष्ठानों पर आत्मघाती हमले और सिलसिलेवार बम धमाके करने की योजना बना रहा था।

एजेंसी ने पिछले साल 26 दिसंबर से लेकर अब तक इस संबंध में 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने 12 जनवरी को हापुड़ से मुहम्मद अबसार (24) को गिरफ्तार किया था जिसके पांच दिन बाद ये छापे मारे गए।

एनआईए ने बताया कि वैश्विक आतंकवादी समूह आईएस के मॉड्यूल ‘हरकत उल हर्ब ए इस्लाम’ का कथित तौर पर हिस्सा होने के चलते गिरफ्तार किए गए लोगों से पूछताछ करने पर मिली सूचनाओं के आधार पर छापे मारे गए।

एजेंसी ने पहले बताया था कि उसने स्थानीय रूप से बनाए रॉकेट लॉन्चर, आत्मघाती बेल्टों के सामान और टाइमर के तौर पर इस्तेमाल किए जाने वाले 112 अलार्म क्लाक बरामद किए गए। इसके अलावा 25 किलोग्राम विस्फोटक सामग्री पोटेशियम नाइट्रेट, अमोनियम नाइट्रेट और सल्फर बरामद किया गया। 

समूह ने रिमोट संचालित आईईडी बनाने के लिए कथित तौर पर रिमोट से संचालित कारें और वायरलेस डोरबेल खरीदी थीं। इसके अलावा एनआईए ने पहले छापों के दौरान स्टील के कंटेनर, इलेक्ट्रिक तारें, 91 मोबाइल फोन, 134 सिम कार्ड, तीन लैपटॉप, चाकू, तलवार, आईएस से संबंधित दस्तावेज भी बरामद किए।

टॅग्स :आईएसआईएसएनआईए
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है सभी वहां कर क्या रहे थे?

क्राइम अलर्टISIS मॉड्यूल से जुड़ा BDS का छात्र! यूपी ATS ने 19 वर्षीय लड़के को किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला?

विश्वरोपा पेड़ बबूल का, आम कहां से होए!

विश्व26 जनवरी को 2 बड़ी खबर?, आईएस ने पूर्वी कांगो में 25 लोगों को मार डाला और फिलीपीन में हादसा, नौका में 359 लोग, 215 को बचाया और 15 शव बरामद?

भारतकौन हैं शत्रुजीत सिंह कपूर, प्रवीण कुमार और राकेश अग्रवाल, मोदी सरकार ने आईटीबीपी, बीएसएफ एवं एनआईए महानिदेशक किया नियुक्त

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील