लाइव न्यूज़ :

आज पीरामल फैमिली की बहू बनेंगी अंबानी की बेटी, शादी के लिए दुल्हन सा सजा एंटीलिया

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: December 12, 2018 17:27 IST

हाल ही में उदयपुर के उदय विलास पैलेस में हुई शाही प्री-वेडिंग सेरेमनी के बाद अब मुंबई स्थित अंबानी के आलीशान एंटीलिया हाउस में शादी ही रही है. इसके लिए एंटीलिया को दुल्हन-सा सजाया गया है. एंटीलिया के गेट को खूबसूरत लाल फूलों से सजाया गया है और इसे गोल्डन कलर की रैपिंग दी गई है.

Open in App

भारत ही नहीं, बल्कि एशिया के सबसे अमीर बिजनेस टायकून मुकेश अंबानी की इकलौती बेटी ईशा अंबानी 12 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं. ईशा का विवाह पीरामल फैमिली के बेटे आनंद के साथ होने जा रहा है. पिछले कुछ दिनों से इस शादी की धूमधाम लगातार चल रही है.

हाल ही में उदयपुर के उदय विलास पैलेस में हुई शाही प्री-वेडिंग सेरेमनी के बाद अब मुंबई स्थित अंबानी के आलीशान एंटीलिया हाउस में शादी ही रही है. इसके लिए एंटीलिया को दुल्हन-सा सजाया गया है. एंटीलिया के गेट को खूबसूरत लाल फूलों से सजाया गया है और इसे गोल्डन कलर की रैपिंग दी गई है.

इसके अलावा सफेद रंग की खूबसूरत झालरों को घर के दरवाजे पर लटकाया गया है. दूर से देखने पर एंटीलिया की अलग ही शान नजर आ रही है. दुनिया की सबसे महंगी शादी, 7100 करोड़ खर्च! एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी की लाड़ली ईशा की शादी दुनिया की अब तक की सबसे महंगी शादी होगी. इस शादी पर इतनी अधिक लागत आई है, जितनी कई देशों की आय भी नहीं है.

जी हां, कुछ मीडिया रिपोर्टों की मानें तो मुकेश अंबानी की इकलौती बेटी ईशा और आनंद पिरामल की शादी पर करीब 7100 करोड़ रुपए खर्च हो रहे हैं. इसमें उदयपुर में हाल ही में हुई प्री-वेडिंग सेरेमनी का खर्च भी शामिल है. ईशा अंबानी की प्री वेडिंग सेरेमनी में देश-विदेश की जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की थी. मेहमानों के आवागमन के लिए दर्जनों चार्टर्ड प्लेन उदयपुर के हवाईअड्डे पर तैनात किए गए थे.

ईशा अंबानी की शादी में होगा 10 हजार करोड़ खर्च

बिजनेस वर्ल्ड और राजनीतिक क्षेत्र की जानी-मानी हस्तियों के अलावा बॉलीवुड के तमाम सितारों ने भी इस समारोह में पहुंचे थे. मेहमानों की सुरक्षा के लिए दुनिया की सबसे अव्वल मानी जाने वाली इजराइल की सेक्युरिटी एजेंसी हायर की गई थी. इस समारोह में दुनिया की सबसे फेमस पॉप स्टार बियॉन्से को उनकी टीम के 60 सदस्यों के साथ परफार्मेंस के लिए बुलाया गया था. प्री-वेडिंग सेरेमनी के दौरान अंबानी परिवार ने 5,100 से अधिक लोगों को चार दिन लगातार दिन में तीन बार खाना भी खिलाया था.

अब शादी उस एंटीलिया हाउस में हो रही है, जो दुनिया के 20 अरबपतियों के घरों में पहले नंबर पर है. इस 27 मंजिला इमारत को बनाने में 10 हजार 500 करोड़ खर्च हुए हैं. इसकी छह मंजिलों पर 160 गाडि़यों के लिए पूरी तरह वातानुकूलित पार्किर्ंग और गैराज है. रहने के लिए चार लाख वर्ग फुट जगह है. इस घर में एक 50 सीटर थिएटर, 9 बड़े लिफ्ट, बार, तीन हेलीपैड के अलावा सभी अत्याधुनिक सुख-सुविधाएं मौजूद हैं.

एंटीलिया में करीब 600 कर्मचारी काम करते हैं. इस महीने एंटीलिया में 70 लाख रु. का बिजली बिल आया है. यहां इस महीने करीब 6 लाख 37 हजार 240 यूनिट बिजली की खपत हुई है, जो कि मुंबई में रहने वाले करीब 2000 मिडल क्लास फैमिली की कुल बिजली खपत के बराबर है.

टॅग्स :ईशा अंबानी की शादीईशा अंबानीमुकेश अंबानीमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार