लाइव न्यूज़ :

निर्मला सीतारमण की आलोचना करने पर IRS अधिकारी हुआ सस्पेंड, निलंबन के दो दिन बाद होने वाला था रिटायर

By रुस्तम राणा | Updated: February 2, 2024 16:23 IST

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, बालमुरुगन ने जुलाई 2023 में तमिलनाडु जिले के सलेम में दो दलित किसानों को मनी लॉन्ड्रिंग जांच के बारे में ईडी द्वारा भेजे गए समन के बारे में वित्त मंत्री को बर्खास्त करने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखा था।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्र ने 29 जनवरी को भारतीय राजस्व सेवा अधिकारी बी बालामुरुगन को निलंबित कर दियाउनका निलंबन उनकी निर्धारित सेवानिवृत्ति तिथि 31 जनवरी से दो दिन पहले हुआअधिकारी ने वित्त मंत्री को बर्खास्त करने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखा था

नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को बर्खास्त करने की मांग करने के बाद केंद्र ने 29 जनवरी को भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) अधिकारी बी बालामुरुगन को निलंबित कर दिया। उनका निलंबन उनकी निर्धारित सेवानिवृत्ति तिथि 31 जनवरी से दो दिन पहले हुआ। चेन्नई में, बालामुरुगन ने माल और सेवा कर (जीएसटी) के लिए उपायुक्त का पद संभाल रहे थे।

मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि इस साल जनवरी की शुरुआत में उन्होंने वित्त मंत्री पर 'ईडी को बीजेपी की विस्तारित शाखा में बदलने' का आरोप लगाया था। उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया, "वे मुझे सबक सिखाना चाहते हैं।" एचटी द्वारा देखे गए निलंबन आदेश में कहा गया है कि "अनुशासनात्मक कार्यवाही पर विचार किया जा रहा है" जबकि आदेश में उनके खिलाफ कोई अन्य कारण नहीं दिया गया है।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, बालमुरुगन ने जुलाई 2023 में तमिलनाडु जिले के सलेम में दो दलित किसानों को मनी लॉन्ड्रिंग जांच के बारे में ईडी द्वारा भेजे गए समन के बारे में वित्त मंत्री को बर्खास्त करने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखा था। राष्ट्रपति को लिखे अपने पत्र में उन्होंने लिखा, ''यह घटना दिखाती है कि कैसे प्रवर्तन निदेशालय भाजपा का विस्तारित हाथ बन गया है।'' उन्होंने एचटी के हवाले से पत्र में लिखा,''वास्तव में, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने कार्यभार संभालने के बाद प्रवर्तन निदेशालय को भाजपा नीति प्रवर्तन निदेशालय में सफलतापूर्वक बदल दिया है।“

एक अन्य घटना में, उन्होंने एचटी को यह भी बताया कि 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान राम लला मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान, उन्होंने वित्त मंत्री और केंद्रीय राजस्व सचिव को पत्र लिखकर कहा था कि वह काम करना चाहते हैं, जबकि केंद्र सरकार आधे दिन के लिए छुट्टी कर दी थी। उन्होंने एचटी को बताया, “मेरे काम करने के लिए चेन्नई में केवल हमारा कार्यालय ही काम कर रहा था। इससे वे और अधिक चिढ़ गये। जाहिर है, इन दो घटनाओं के कारण मुझे निलंबित कर दिया गया है। वे मुझे सबक सिखाना चाहते हैं।''

टॅग्स :Nirmal SitharamanDraupadi MurmuजीएसटीGST
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

भारतBihar Diwas 2026: गौरवशाली इतिहास, समृद्ध संस्कृति और उज्ज्वल भविष्य महोत्सव?, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम मोदी सहित कई राज्य के सीएम ने दी बधाई?

भारतभक्त बनकर पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू! वृंदावन में दिखा अलग ही रूप, देखें तस्वीरें

भारतVIDEO: प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचीं राष्ट्रपति मुर्मू, दर्शन से अभिभूत हुईं महामहिम

भारतराष्ट्रपति पद की गरिमा पर न हो राजनीति?, द्रौपदी मुर्मु की बंगाल-यात्रा को लेकर घमासान?

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण