लाइव न्यूज़ :

आज से IRCTC ई-टिकटों पर सेवा शुल्क करेगा बहाल, जानें कितना देना होगा किराया

By भाषा | Updated: September 1, 2019 09:51 IST

पहले आईआरसीटीसी गैर वातानुकूलित श्रेणी की ई-टिकटों पर 20 रुपये और सभी वातानुकूलित श्रेणी की ई-टिकटों पर 40 रुपये का सेवा शुल्क लेता था। इस महीने के शुरू में रेलवे बोर्ड ने आईआरसीटीसी को ऑनलाइन टिकटों पर यात्रियों से सेवा शुल्क वसूलने की मंजूरी दी थी।

Open in App
ठळक मुद्देआईआरसीटीसी के जरिये ई-टिकट खरीदना अब महंगा होगा एक सितंबर से सेवा शुल्क बहाल करने का फैसला किया है।

भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के जरिये ई-टिकट खरीदना अब महंगा होगा। एक आदेश के तहत भारतीय रेलवे ने एक सितंबर से सेवा शुल्क बहाल करने का फैसला किया है।

एक आदेश के मुताबिक अब आईआरसीटीसी गैर वातानुकूलित श्रेणी की ई-टिकट पर 15 रुपये और प्रथम श्रेणी सहित वातानुकूलित श्रेणी की सभी टिकट पर 30 रुपये का सेवा शुल्क वसूलेगा।

माल एवं सेवा कर इससे अलग होगा। गौरतलब है कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार की परियोजना डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए तीन वर्ष पहले सेवा शुल्क को वापस ले लिया गया था।

पहले आईआरसीटीसी गैर वातानुकूलित श्रेणी की ई-टिकटों पर 20 रुपये और सभी वातानुकूलित श्रेणी की ई-टिकटों पर 40 रुपये का सेवा शुल्क लेता था। इस महीने के शुरू में रेलवे बोर्ड ने आईआरसीटीसी को ऑनलाइन टिकटों पर यात्रियों से सेवा शुल्क वसूलने की मंजूरी दी थी।

तीस अगस्त की तिथि में लिखे गये एक पत्र में बोर्ड ने कहा कि आईआरसीटीसी ने सेवा शुल्क की बहाली के लिए विस्तार से विचार-विमर्श किया था और इस मामले की जांच ‘‘सक्षम प्राधिकारी’’ द्वारा की गई थी।

इसमें कहा गया कि वित्त मंत्रालय ने तर्क दिया था कि सेवा शुल्क छूट एक अस्थायी थी और रेल मंत्रालय इसे फिर से शुरू कर सकता था। अधिकारियों ने बताया कि सेवा शुल्क खत्म किये जाने के बाद वित्तीय वर्ष 2016-17 में आईआरसीटीसी के इंटरनेट टिकट के राजस्व में 26 प्रतिशत की गिरावट देखी गई थी। 

टॅग्स :आईआरसीटीसी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारSwiggy और IRCTC ने देशभर के 152 स्टेशनों पर 'ट्रेन में खाना' सर्विस शुरू की

भारतहोली से पहले IRCTC ने बदले ऑनलाइन टिकट बुकिंग के नियम, अब ये दस्तावेज जरूरी

भारतअपने आधार को IRCTC अकाउंट से करें लिंक, मिलेंगे 5 बड़े फायदे; 99% लोग इस सुविधा से अनजान

भारतमहंगा होने वाला है ट्रेन का सफर, 26 दिसंबर से बढ़ जाएगा ट्रेन टिकट का प्राइस

भारतयात्री ध्यान दें! अब IRCTC से टिकट बुक करने के लिए ये काम करना होगा जरूरी, लागू हुआ नया नियम

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन