लाइव न्यूज़ :

रेलवे टेंडर घोटालाः राबड़ी, तेजस्वी को एक-एक लाख के निजी मुचलके पर मिली जमानत

By भारती द्विवेदी | Updated: August 31, 2018 10:41 IST

IRCTC Scam Case Updates:बता दें कि इस केस में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को भी कोर्ट में पेश होना था लेकिन चारा घोटाला मामले में उन्होंने गुरुवार को रांची सीबीआई कोर्ट में सरेंडर किया है।

Open in App

नई दिल्ली, 31 अगस्त: रेलवे टेंडर घोटाला में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट के सीबीआई विशेष अदालत में हाजिर हुए हैं। कोर्ट ने राबड़ी, तेजस्वी यादव समेत सभी आरोपियों को एक-एक लाख के निजी मुचलके पर जमानत दे दी है। 

बता दें कि इस केस में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को भी कोर्ट में पेश होना था लेकिन चारा घोटाला मामले में उन्होंने गुरुवार को रांची सीबीआई कोर्ट में सरेंडर किया है। नहीं आने की वजह से सीबीआई ने कोर्ट से लालू प्रसाद यादव को खिलाफ प्रोडक्‍शन वारंट जारी कर 6 अक्टूबर को पेश होने को कहा है। 

गौरतलब है कि छह दिन पहले ही एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ईडी) ने लालू यादव, राबड़ी यादव, तेजस्वी यादव  समेत 12 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दायर किया था। चार्जशीट दायर होने के बाद पटियाला हाउस कोर्ट ने लालू, राबड़ी, तेजस्वी समेत सभी आरोपियों को 31 अगस्त को कोर्ट में हाजिर होने के लिए समन भेजा था।

आईआरसीटीसी घोटाला क्या है ?लालू प्रसाद यादव पर आरोप है कि साल 2004 से 2009 के बीच रेल मंत्री रहते हुए उन्होंने एक निजी कंपनी को अवैध तरीके से भुवनेश्वर और रांची में दो होटलों को चलाने का टेंडर दिया। टेंडर के बदले में कंपनी ने उन्हें पटना के सगुना मोड़ इलाके में 3 एकड़ जमीन मुहैया कराई थी। टेंडर प्रॉसेस के दौरान नियम-कानून की बुरी तरह से अनदेखी की गई थी।

टॅग्स :राबड़ी देवीतेजस्वी यादवलालू प्रसाद यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?