लाइव न्यूज़ :

IRCTC: 9 अप्रैल से सिखों के लिए शुरू हो रही है गुरुकृपा तीर्थ यात्रा ट्रेन सेवा, जानें कोचों की संख्या और रवानगी स्टेशनों के नाम

By आजाद खान | Updated: April 2, 2023 11:29 IST

रेलवे अधिकारी के अनुसार, इस ट्रेन के अंदर 600 लोगों को ले जाने की झमता होगी जिसमें 11 कोच होंगे। इन 11 कोचों में 9 स्लीपर कोच होंगे और एक सेकेंड एसी और एक थर्ड एसी के कोच होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देसिख तीर्थयात्रियों के लिए आईआरसीटीसी एक स्पेशल ट्रेन सेवा शुरू करने जा रही है। इस ट्रेन सेवा से यात्री कर्नाटक और महाराष्ट्र के रास्ते अमृतसर से पटना साहिब का दर्शन कर पाएंगे। रेलवे अधिकारी ने बताया कि इस ट्रेन में कुल 11 कोच होंगे।

नई दिल्ली: सिख तीर्थयात्रियों के लिए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) एक स्पेशल ट्रेन सेवा शुरू करने जा रही है। यह ट्रेन सेवा 9 अप्रैल से शुरू होगी जो तीर्थयात्रियों को कर्नाटक के बीदर और महाराष्ट्र के नांदेड़ साहिब के रास्ते अमृतसर से पटना साहिब का दर्शन कराएगी। 

रेलवे ने इस ट्रेन सेवा को गुरु कृपा यात्रा नाम दिया है। ऐसे में 9 अप्रैल को पीएम मोदी द्वारा इस ट्रेन सेवा की शुरूआत की जाएगी। आपको बता दें कि धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए रेलवे इस तरह के ट्रेन सेवा शुरू कर रही है। 

क्या है इस ट्रेन सेवा की खुबियां

इस ट्रेन सेवा पर बात करते हुए आईआरसीटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक अनिल कुमार ने कहा है कि इस ट्रेन को 600 लोगों को ले जाने की क्षमता होगी जिसमें यात्री पंजाब के अलग-अलग हिस्सों से इस ट्रेन में सवार हो पाएंगे। उनके अनुसार, यात्रियों को चंडीगढ़, अंबाला, जालंधर, न्यू मोरिंडा, ब्यास, कुरुक्षेत्र, दिल्ली स्टेशनों से भी बोर्डिंग का विकल्प मिलेगा।

कुमार के मुताबिक, इस ट्रेन में 11 कोच होंगे जिसमें 11 स्लीपर क्लास श्रेणी के और एक सेकंड एसी और एक थर्ड एसी के कोच होंगे। ऐसे में जो यात्री इस ट्रेन या फिर इसकी रूट की पूरी जानकारी लेना चाहता है, वे आईआरसीटीसी के अधिकारिक वेबसाइट http://www.irctctourism.com पर जा सकते हैं और इससे जुड़ी तमाम जानकारियां ले सकते है। 

ट्रेन में स्वच्छता का भी रखा गया है ध्यान

बता दें कि ट्रेन में सफर के दौरान रेलवे की टीम द्वारा स्वच्छता एवं स्वास्थ्य संबंधी सभी प्रोटोकाल को भी सही से पालन किया जाएगा। यही नहीं यात्रा के दौरान यात्रियों को शुद्ध शाकाहारी भोजन भी मिलेगा क्योंकि ट्रेन में किचन भी होगा। गौर करने वाली बात यह है कि आईआरसीटीसी ने अमृतसर रेलवे स्टेशन पर एक नया टिकट काउंटर को भी चालु किया है।  

टॅग्स :आईआरसीटीसीसिखपंजाबRailways
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos