लाइव न्यूज़ :

IRCTC case: लालू, राबड़ी और तेजस्वी यादव पर आरोप तय, बिहार में राजनीति तेज, देखिए किसने क्या कहा, वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 13, 2025 13:16 IST

राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने IRCTC होटल भ्रष्टाचार मामले में पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव, बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, राजद नेता तेजस्वी यादव और अन्य के खिलाफ आरोप तय किए। यह मामला रांची और पुरी स्थित दो IRCTC होटलों के टेंडर में कथित भ्रष्टाचार से जुड़ा है।

Open in App
ठळक मुद्देहमने हमेशा संघर्ष का रास्ता चुना है, हम अच्छे मुसाफ़िर भी बनेंगे और अपनी मंज़िल तक भी पहुंचेंगे।बिहार की जनता, देश की जनता जानती है कि सच्चाई क्या है। लालू परिवार भ्रष्टाचार और घोटाले के प्रतीक हो गए हैं।

नई दिल्ली/पटनाः नई दिल्ली की अदालत ने सोमवार को कथित आईआरसीटीसी घोटाला मामले में राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव, बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और उनके बेटे तेजस्वी यादव (जो राज्य में विपक्ष के नेता हैं) के खिलाफ आरोप तय किए। विशेष न्यायाधीश विशाल गोगने ने इस मामले में राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव के खिलाफ आपराधिक साजिश और धोखाधड़ी के साझा आरोप तय किए। यह मामला भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के दो होटलों के संचालन के ठेके एक निजी फर्म को देने में कथित अनियमितताओं से जुड़ा है।

RJD नेता तेजस्वी यादव ने IRCTC होटल भ्रष्टाचार मामले में राउज़ एवेन्यू कोर्ट द्वारा आरोप तय किए जाने पर कहा, "ये कोर्ट की सामान्य प्रक्रिया है, हम लड़ेंगे। हम तो पहले से ही कह रहे थे कि अब चुनाव हैं तो ये सब होगा ही, लेकिन हम लड़ेंगे, तूफ़ानों से लड़ने का अपना अलग ही मज़ा है। हमने हमेशा संघर्ष का रास्ता चुना है, हम अच्छे मुसाफ़िर भी बनेंगे और अपनी मंज़िल तक भी पहुंचेंगे।

बिहार की जनता समझदार है और जानती है क्या हो रहा है... बिहार की जनता, देश की जनता जानती है कि सच्चाई क्या है। जब तक भाजपा है और मैं ज़िंदा हूं, हम भाजपा से लड़ते रहेंगे।" केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा, "जो भ्रष्टाचार करेगा, आरोप तो उसी पर तय होगा। IRCTC मामले में पूरा लालू परिवार सम्मिलित है। लालू परिवार भ्रष्टाचार और घोटाले के प्रतीक हो गए हैं।

इस तरह के घोटालों के कारण बिहार बहुत बदनाम हो चुका है और बिहार विकास से कोसों दूर रहा है। अब ऐसे भ्रष्टाचारियों के प्रतीक लालू परिवार को बिहार की जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी। "केंद्रीय मंत्री और HAM(S) नेता जीतन राम मांझी ने कहा, "वो न्यायालय का मामला है। न्याय अपना काम करेगा।" 

समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा, "हम न्यायालय, संविधान का सम्मान करते हैं। इसपर हमें कुछ नहीं कहना है। अदालत के आदेश में हस्तक्षेप करने का कोई औचित्य नहीं है, अदालत अपना काम करती है।" भाजपा नेता तरुण चुघ ने कहा, "INDI गठबंधन के पाप, भ्रष्टाचार और लूट का घड़ा अब भर चुका है।

अदालत ने भी आरोप तय कर दिए हैं। यह महागठबंधन एक महाठगबंधन है... जल्द ही, लूटेरा परिवार जेल जाएगा और न्याय मिलेगा। इनका नाम न केवल चारा घोटाले से जुड़ा है, बल्कि IRCTC और ज़मीन के बदले नौकरी जैसी बड़ी भ्रष्टाचार घोटालों से भी जुड़ा है।

कांग्रेस-राजद गठबंधन भ्रष्टाचार और परिवारवाद का गठबंधन है... इनका असली चेहरा जनता के सामने आ गया है। जनता इन्हें कड़ी सज़ा देगी।" JDU नेता केसी त्यागी ने कहा, "JDU, समता पार्टी के लालू यादव से अलग होने की बड़ी वजह उनका, परिवार का भ्रष्टाचार में लिप्त होना था। अदालत के सभी फैसलों का हम स्वागत करते हैं और जनता को फिर स्वच्छ प्रशासन के लिए नीतीश को वोट करना चाहिए।"

कांग्रेस नेता अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा, "ये लोग पिछले 11 सालों से राजनीतिक प्रतिशोध और राजनीतिक पूर्वाग्रह का खेल खेल रहे हैं। यह सब राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों को निशाना बनाकर किया जा रहा है। मैं अदालत पर टिप्पणी नहीं कर रहा, लेकिन सत्ता में बैठी सरकार हमेशा अपने राजनीतिक विरोधियों को परेशान करती है, लेकिन इसका बिहार चुनाव पर कोई असर नहीं पड़ेगा।" सीट बंटवारे पर उन्होंने कहा, "आज यहां भी सब कुछ तय हो जाएगा।"

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवराबड़ी देवीतेजस्वी यादवबिहार विधानसभा चुनाव 2025
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब