लाइव न्यूज़ :

IRCTC ने की महिला दिवस स्पेशल टूर पैकेज की घोषणा, गोवा के लिए ऐसे बनाएं प्लान

By मनाली रस्तोगी | Updated: February 28, 2023 12:34 IST

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड (IRCTC) अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर वुमेंस डे स्पेशल गोवा डिलाइट एक्स भुवनेश्वर टूर पैकेज लेकर आया है।

Open in App
ठळक मुद्देअंतरराष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है।IRCTC ने महिला दिवस स्पेशल टूर पैकेज की घोषणा की है।इस टूर पैकेज के जरिए आप गोवा का बजट फ्रेंडली टूर कर सकती हैं।

International Women’s Day 2023: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है। ऐसे में इस खास मौके पर अगर आप गोवा घूमना चाहती हैं तो इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड (IRCTC) अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर वुमेंस डे स्पेशल गोवा डिलाइट एक्स भुवनेश्वर टूर पैकेज लेकर आया है। इस टूर पैकेज के जरिए आप गोवा का बजट फ्रेंडली टूर कर सकती हैं। 

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड ने 24,615 रुपये से शुरू होने वाले भुवनेश्वर-गोवा महिला दिवस विशेष टूर पैकेज की घोषणा की है। ओडिशा बाइट्स की रिपोर्ट के अनुसार, यह गोवा के खूबसूरत समुद्र तटों, उदार संस्कृति को देखने के लिए चार रात/पांच दिन का प्रवास होगा। इस टूर के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन तरीकों से बुकिंग की जा सकती है। 

जानें वुमेंस डे स्पेशल गोवा डिलाइट एक्स भुवनेश्वर के बारे में

वुमेंस डे स्पेशल गोवा डिलाइट एक्स भुवनेश्वर की शुरुआती ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से होगी। 7 मार्च से शुरू होने वाले इस टूर के जरिए आप सुंदर समुद्री तट के नजारे देख सकती हैं। अगर आप इस टूर पर दो व्यक्तियों के साथ जा रही हैं तो आपको प्रति व्यक्ति 25745 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं, अगर आप तीन व्यक्तियों के साथ टूर पर जा रहे हैं तो आपको प्रति व्यक्ति 24615 का भुगतान करना होगा।

इस पैकेज में खाने और रहने की सुविधा उपलब्ध है। आप आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर वुमेंस डे स्पेशल गोवा डिलाइट एक्स भुवनेश्वर पैकेज के बारे में अधिक जानकारी ले सकते हैं। 

टॅग्स :अंतरराष्ट्रीय महिला दिवसगोवाBhubaneswarओड़िसा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

कारोबारमछुआरे भाई-बहन न केवल समुद्र के योद्धा हैं, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव?, पीएम मोदी ने कहा-समंदर की लहरों से जूझते हुए परिवार के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को कर रहे मजबूत?

क्राइम अलर्टगोवाः 2 नाबालिग लड़कियों से यौन शोषण, पार्षद और भाजपा नेता सुशांत नाइक के बेटे सोहम नाइक अरेस्ट

भारतबिहार दिवस 2026ः सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं?, पीएम मोदी ने लिखा-मेहनती और ऊर्जावान जनता, विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बिहार के सपने को...

क्राइम अलर्टVizianagaram Bus Fire: 37 यात्री बाल-बाल बचे, चित्रकोंडा से विधायक मंगू खिल्ला भी सवार थे?, टायर फटने से लगी आग, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम