लाइव न्यूज़ :

कई वरिष्ठ पदों पर रह चुके आईपीएस ओपी सिंह अब होंगे उत्तर प्रदेश के नए डीजीपी

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: January 21, 2018 21:00 IST

ओपी सिंह के नाम की घोषणा मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने 31 दिसंबर को थी। इसी दिन सुलखान सिंह सेवानिवृत्त हुए थे।

Open in App

आईपीएस ओपी सिंह उत्तर प्रदेश के नए डीजीपी होंगे। केंद्र सरकार से हरी झंडी मिलने के बाद ओपी सिंह मंगलवार को यूपी के डीजीपी का कार्यभार संभालेंगे। हालांकि उन्हें बीती 3 जनवरी को ही यह पद संभालना था लेकिन मोदी सरकार की ओर से ओपी सिंह को रिलीव नहीं किया था। योगी सरकार की ओर से इस मामले में दोबारा सिफारिश की गई जिसे मोदी सरकार ने मान लिया।   

ओपी सिंह के नाम की घोषणा मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने 31 दिसंबर को थी। इसी दिन सुलखान सिंह सेवानिवृत्त हुए थे। कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग द्वारा रविवार को अनुमोदन किए जाने के बाद 1983 बैच के आईपीएस अधिकारी ओपी सिंह को सोमवार (22 जनवरी) को मौजूदा पद से मुक्त कर दिया जाएगा और वह अपनी नई जिम्मेदारी देर शाम तक या मंगलवार (23 जनवरी) तक संभाल लेंगे।

इससे पहले ओपी सिंह केंद्र और उत्तर प्रदेश में कई पदों पर रहे हैं और आंतरिक सुरक्षा, अपराध जांच, कानून और व्यवस्था, खुफिया विभाग के लिए काम कर चुके हैं और बड़े आयोजनों जैसे इलाहाबाद में 'कुंभ मेला' की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। 

लखीमपुर खीरी जिले में पुलिस प्रमुख के रूप में नेपाल से लगे क्षेत्र में उन्होंने आतंकवाद से निपटने के लिए नई रणनीतिक विकसित की और 1992-93 में आतंकवादी गतिविधियों का सफाया किया था।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथमोदी सरकारmodi government
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए