लाइव न्यूज़ :

अमूल्य पटनायक के बाद एसएन श्रीवास्तव ने संभाला दिल्ली पुलिस कमिश्नर का पदभार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 29, 2020 18:13 IST

वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी एस एन श्रीवास्तव को दिल्ली के पुलिस आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। श्रीवास्तव को सोमवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल से वापस बुलाया गया था और उत्तर पूर्वी दिल्ली में साम्प्रदायिक हिंसा के बीच दिल्ली पुलिस का विशेष आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) नियुक्त किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देशांति बहाल करना और सांप्रदायिक सौहार्द वापस लाना है। देशहित में सब सहयोग दें।मैं अपील करना चाहता हूं। इस प्रकार की घटनाएं दोबारा न हो।

विशेष पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) के रूप में दिल्ली पुलिस में तैनात एस.एन. श्रीवास्तव ने आज दिल्ली पुलिस के आयुक्त के पद का अतिरिक्त कार्यभार संभाला है। उन्होंने अमूल्य पटनायक की जगह ली, जो आज सेवानिवृत्त हुए हैं।

दिल्ली के नए पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव ने कहा कि मेरी पहली प्राथमिकता शहर में शांति बहाल करना और सांप्रदायिक सौहार्द वापस लाना है। देशहित में सब सहयोग दें। मैं अपील करना चाहता हूं। इस प्रकार की घटनाएं दोबारा न हो इसके लिए हम ज्यादा से ज्यादा केस दर्ज कर रहे हैं, जो भी इसमें शामिल हैं उनको गिरफ्तार करने का प्रयास है ताकि किसी की फिर हिम्मत न हो दोबारा इस प्रकार की घटना करने की।

वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी एस एन श्रीवास्तव को दिल्ली के पुलिस आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। श्रीवास्तव को सोमवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल से वापस बुलाया गया था और उत्तर पूर्वी दिल्ली में साम्प्रदायिक हिंसा के बीच दिल्ली पुलिस का विशेष आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) नियुक्त किया गया था।

श्रीवास्तव ने उत्तर पूर्वी दिल्ली के दंगा पीड़ित इलाकों का दौरा करते हुए संवाददाताओं से कहा, ‘‘मेरा प्राथमिक काम यह सुनिश्चित करना होगा कि लोग सुरक्षित महसूस करें और उन्हें यह एहसास हो कि पुलिस उनके लिए मौजूद है।’’ 1985 बैच के आईपीएस अधिकारी श्रीवास्तव वर्तमान पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक के बाद कार्यभार संभालेंगे। पटनायक शनिवार को कार्यमुक्त होंगे।

केंद्रीय गृह मंत्रालय के एक आदेश के अनुसार श्रीवास्तव रविवार से और अगले आदेश आने तक दिल्ली पुलिस आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे। श्रीवास्तव सीआरपीएफ में विशेष महानिदेशक (प्रशिक्षण) के तौर पर सेवारत थे।

वे आतंकवाद रोधी विशिष्ट शाखा ‘स्पेशल सेल’ के प्रमुख समेत दिल्ली पुलिस में कई पदों पर सेवाएं दे चुके हैं। दिल्ली पुलिस में फिर से कार्यभार संभालने के बाद से वह उत्तर पूर्वी दिल्ली में साम्प्रदायिक हिंसा नियंत्रित करने में व्यस्त हैं। इस हिंसा में कम से कम 42 लोगों की मौत हुई है। 

Delhi Police Commissioner SN Shrivastava: My first priority is to bring back peace & communal harmony to the city. We are registering riot cases, including murder sections so that these incidents don't happen again. Efforts are on to arrest the involved culprits. #DelhiPolicehttps://t.co/4Uo0BA7cNlpic.twitter.com/DnXdz7FfEs

— ANI (@ANI) February 29, 2020

 

टॅग्स :दिल्ली हिंसादिल्ली क्राइमजाफराबाद हिंसानागरिकता संशोधन कानूनकैब प्रोटेस्टशाहीन बाग़ प्रोटेस्टएसएन श्रीवास्तव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश के बड़े हथियार रैकेट का भंडाफोड़, दिल्ली से हो रहा था ऑपरेट; 10 आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टDelhi Crime: मालवीय नगर में माँ ने अपनी दो बेटियों को मार डाला, आत्महत्या का प्रयास किया, गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUttam Nagar: तरुण मर्डर केस में 4 आरोपी गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने अब तक 8 लोगों को पकड़ा

भारतकेजरीवाल-सिसोदिया कट्टर ईमानदार?, देश की सत्ता पर एक खतरनाक साजिशकर्ता?, देखिए किसने क्या कहा

क्राइम अलर्टDelhi: 3 बेटियों के साथ मृत मिली मां, घर में गला रेतकर हत्या; पति फरार

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए