लाइव न्यूज़ :

राम मंदिर भूमि पूजन के लिए लालकृष्ण आडवाणी व मुरली मनोहर जोशी को अब तक नहीं भेजा गया निमंत्रण, उमा भारती होंगी शामिल

By अनुराग आनंद | Updated: August 1, 2020 14:21 IST

उमा भारती ने ट्वीट कर इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मैं 4 अगस्त की शाम तक अयोध्या पहुंच जाउंगी और 6 अगस्त तक वहीं रहूंगी।

Open in App
ठळक मुद्देराम मंदिर निर्माण आंदोलन में आडवाणी व जोशी के सहयोगी रहे उमा भारती व कल्याण सिंह को तो निमंत्रण भेजा जा चुका है।देश भर में राम मंदिर आंदोलन को लेकर अलख जगाने वाले दो बड़े नेता लाल कृष्ण आडवाणी व मुरली मनोहर जोशी को अब तक निमंत्रण नहीं भेजा गया है।वर्तमान पीएम नरेंद्र मोदी ने 1991 में कहा था कि जिस दिन राम मंदिर का निर्माण शुरू होगा, मैं लौटकर आऊंगा।

नई दिल्ली:राम मंदिर भूमि पूजन कार्यक्रम 5 अगस्त को होना है। इस कार्यक्रम में देश के पीएम नरेंद्र मोदी समेत कई बड़े नेता हिस्सा लेंगे। भूमि पूजन के दौरान सुरक्षा व अन्य विधि व्यवस्था को लेकर तैयारियां काफी तेजी से हो रही है।

इस बीच खबर है कि राम मंदिर निर्माण को लेकर देश भर में अलख जगाने वाले व आंदोलन चलाने के लिए जेल तक जाने वाले लाल कृष्ण आडवाणी व मुरली मनोहर जोशी सरीखे नेताओं को अब तक निमंत्रण नहीं भेजा गया है।

एनडीटीवी की मानें तो राम मंदिर निर्माण आंदोलन में आडवाणी व जोशी के सहयोगी रहे उमा भारती व कल्याण सिंह को तो निमंत्रण भेजा जा चुका है। लेकिन, इस आंदोलन के सुप्रीम लीडर को ही अब तक बुलावा नहीं भेजा गया है।

बता दें कि उमा भारती व कल्याण सिंह ने कहा है कि वह दोनों इस भव्य भूमि पूजन समारोह में हिस्सा लेंगे। उमा भारती ने ट्वीट कर इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मैं 4 अगस्त की शाम तक अयोध्या पहुंच जाउंगी और 6 अगस्त तक वहीं रहूंगी।

जिस दिन राम मंदिर बनेगा मैं वापस आऊंगा'

मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अप्रैल 1991 में अयोध्या दौरे पर आए थे। उस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने मुरली मनोहर जोशी के साथ विवादित रामजन्मभूमि परिसर का भी दौरा किया था। फोटोग्राफर महेंद्र त्रिपाठी ने उस दिन को याद करते हुए कहा है मुरली मनोहर जोशी ने पत्रकारों से मोदी का परिचय गुजरात के बीजेपी नेता को रूप में करवाया था।

महेंद्र त्रिपाठी ने कहा, 'जब मैंने और स्थानीय पत्रकारों ने मोदी जी से पूछा कि वह फिर कब अयोध्या लौटेंगे तो मोदी ने जवाब दिया था, ''जिस दिन राम मंदिर का निर्माण शुरू होगा, मैं लौटकर आऊंगा''। प्रधानमंत्री ने अपना वादा निभाएंगे।'

फोटोग्राफर महेंद्र त्रिपाठी हालांकि इस बात से नाराज हैं कि उन्हे राममंदिर भूमि पूजन में आने का न्योता नहीं दिया गया है। फोटोग्राफर महेंद्र त्रिपाठी का कहना है कि वह 1989 से विश्व हिंदू परिषद (VHP) के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने अयोध्या विवाद पर सुप्रीम कोर्ट के फैसला आने तक काम किया है।

अयोध्या में भूमिपूजन की तैयारी जारी

भगवान राम की जन्म स्थली अयोध्या में भूमिपूजन से पहले तैयारियां जोरो पर हैं। कई इमारतों पर पीला रंग-रोगन किया जा रहा है जिनपर रामायाण के विभिन्न पात्रों की तस्वीरें उकेरी जा रही हैं। पीएम मोदी साकेत कॉलेज स्थित हेलीपैड से राम जन्मभूमि पहुंचेंगे। 

राम जन्भूमि मंदिर निर्माण के लिए होने वाले भूमि पूजन समारोह के अवसर पर मंदिर प्रशासन लोगों और श्रद्धालुओं में वितरण के लिए ‘प्रसाद’ के एक लाख से अधिक पैकेट उपलब्ध कराएगा। रामलला की मूर्ति को 'भूमिपूजन' के दिन एक नई 'नवरत्न' पोशाक पहनायी जाएगी। पोशाक में नौ मणि रत्न जड़ित होंगे और इसकी सिलाई यहां की जा रही है।

टॅग्स :राम मंदिरएल के अडवाणीमुरली मनोहर जोशीउमा भारतीअयोध्यानरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

पूजा पाठअहिरावण वध के लिए हनुमान जी ने धारण किया था पंचमुखी स्वरूप?, श्रीराम-लक्ष्मण को कैद से मुक्त कराया, जानें कहानी

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?