लाइव न्यूज़ :

आईआईएम इंदौर में इंटर्नशिप प्लेसमेंट: वजीफे के तौर पर चार लाख रुपये की सबसे ऊंची पेशकश

By भाषा | Updated: October 12, 2021 20:03 IST

Open in App

इंदौर (मध्यप्रदेश), 12 अक्टूबर आगामी गर्मियों में विद्यार्थियों की दो महीने की इंटर्नशिप के लिए इंदौर के भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) में प्लेसमेंट की प्रक्रिया पूरी हो गई है। इंटर्नशिप के बदले संस्थान के विद्यार्थियों को मिलने वाले वजीफे की सबसे ऊंची पेशकश ने चार लाख रुपये का स्तर छुआ है। आईआईएम इंदौर के एक प्रवक्ता ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

प्रवक्ता ने बताया कि ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप की प्लेसमेंट प्रक्रिया में आईआईएम के दो प्रमुख पाठ्यक्रमों के कुल 573 विद्यार्थी शामिल हुए। इन्हें दो महीने की इंटर्नशिप के लिए औसतन दो लाख रुपये के वजीफे की पेशकश की गई।

प्रवक्ता के मुताबिक, इन विद्यार्थियों में आईआईएम के दो वर्षीय पोस्ट ग्रैजुएट प्रोग्राम इन मैनेजमेंट (एमबीए का समतुल्य पाठ्यक्रम) और पांच साल के इंटीग्रेटेड प्रोग्राम इन मैनेजमेंट के छात्र-छात्राएं शामिल हैं।

आईआईएम इंदौर के विद्यार्थियों को ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप का मौका देने में देश-विदेश के 150 से ज्यादा नियोक्ताओं ने दिलचस्पी दिखाई। इनमें गूगल, अमेजन, अमेरिकन एक्सप्रेस, बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप, बार्कलेज, सिप्ला और टीसीएस शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे