लाइव न्यूज़ :

जो कहानी ‘एक था टाइगर’ से शुरू होकर ‘टाइगर जिंदा है’ तक पहुंची है, वह यहीं खत्म नहीं होनी चाहिए : पीएम मोदी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 29, 2019 13:24 IST

प्रधानमंत्री ने अखिल भारतीय बाघ अनुमान रिपोर्ट 2018 जारी करते हुए कहा कि करीब 3000 बाघों के साथ भारत दुनिया का सबसे बड़ा और सुरक्षित ठिकाना है.

Open in App
ठळक मुद्दे2014 में बाघों की गिनती हुई थी. तब इनकी कुल संख्या 2226 थी.बाघों की तीन चौथाई संख्या का बसेरा आज हिंदुस्तान है.

पीएम मोदी ने अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस के मौके पर कहा है कि देश में बाघों की संख्या बढ़ कर 2967 हो गई है. उन्होंने कहा कि बाघों की संख्या को दोगुना करने का हमारा लक्ष्य चार साल पहले ही पूरा हो गया है.

पीएम ने इस मौके पर कहा कि जो कहानी एक था टाइगर से शुरू होकर टाइगर जिंदा है तक पहुंची है वो यहीं तक नहीं रुकनी चाहिए. 

प्रधानमंत्री ने अखिल भारतीय बाघ अनुमान रिपोर्ट 2018 जारी करते हुए कहा कि करीब 3000 बाघों के साथ भारत दुनिया का सबसे बड़ा और सुरक्षित ठिकाना है. सत्यमंगलम टाइगर रिजर्व तमिलनाडु को सर्वश्रेष्ठ टाइगर रिजर्व का पुरस्कार दिया गया.

गौरतलब है कि इससे पहले 2014 में बाघों की गिनती हुई थी. तब इनकी कुल संख्या 2226 थी, जबकि 2010 में देश में 1706 बाघ थे. 

पीएम ने कहा- 'जब 14-15 साल पहले यह खबर आई थी कि देश में केवल 1400 बाघ बचे हैं, तो यह बहुत बड़ी चिंता की बात थी.

एक बहुत मुश्किल काम सामने था, लेकिन जिस तरह संवेदनशीलता और आधुनिक तकनीक के साथ इस मुहिम को आगे बढ़ाया गया वह तारीफ के काबिल है. बाघों की तीन चौथाई संख्या का बसेरा आज हिंदुस्तान है.' 

नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कान्त ने भी वर्ल्ड टाइगर डे के मौके पर ट्वीट किया है. 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीटाइगर जिंदा है
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप