लाइव न्यूज़ :

Budget 2024: संसद 31 जनवरी से शुरू होगा बजट सत्र, जानें वित्त मंत्री कब करेंगी अंतरिम बजट पेश

By अंजली चौहान | Updated: January 11, 2024 12:55 IST

संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से 9 फरवरी तक चलने वाला है और FY25 के लिए अंतरिम बजट 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किया जाएगा।

Open in App

Budget 2024: केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा मोदी सरकार का अंतरिम बजट 2024 पेश होने वाला है जिसे लेकर बड़ी खबर सामने आई है। इंडिया टुडे के अनुसार, 1 फरवरी 2024 को पेश होने वाला बजट अब 31 जनवरी को पेश किया जाएगा। यह बजट 31 जनवरी से लेकर 9 फरवरी तक चलेगा। हालांकि, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्त वर्ष 2025 के लिए अंतरिम बजट 1 फरवरी को पेश करेंगी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 31 जनवरी को बजट सत्र की शुरुआत के साथ संसद के दोनों सदनों को संबोधित करेंगी। सूत्रों ने यह भी बताया कि अंतरिम बजट में महिला किसानों के लिए पीएम किसान सम्मान निधि को दोगुना करने का प्रस्ताव हो सकता है।

समाचार रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार पेश होने वाले बजट में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। हालांकि, केंद्र सरकार किसानों और महिलाओं को केंद्र में रखकर बजट पेश करने की तैयारी में है। ऐसे में लोकसभा चुनाव 2024 में मोदी सरकार को इस बजट का फायदा जरूर मिलेगा। 

इसके अलावा, सरकार बुनियादी ढांचे के विकास को बढ़ावा देने और अधिक रोजगार पैदा करने के लिए अपने पूंजीगत व्यय को बढ़ाने की संभावना रखती है क्योंकि भारत को 2047 तक 30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की उम्मीद है।

हालांकि आगामी अंतरिम बजट में आयकर नियमों में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन मामूली बदलाव से इनकार नहीं किया जा सकता है। भारत को दुनिया का विनिर्माण केंद्र बनाने के सरकार के प्रयास के अनुरूप, महत्वाकांक्षी उत्पादन-लिंक्ड प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

टॅग्स :बजट 2024बजटमोदी सरकारनिर्मला सीतारमण
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए