लाइव न्यूज़ :

अमृतसर के अस्पताल में 2 कोरोना मरीजों के शवों की हुई अदला-बदली, जांच के दिए गए आदेश

By भाषा | Updated: July 19, 2020 21:19 IST

अमृतसर में कोविड-19 के कारण मरने वाली एक 37 वर्षीय महिला के परिवार ने उस शव का पहले ही अंतिम संस्कार कर दिया था, जो उसे अस्पताल द्वारा सौंपा गया था।

Open in App
ठळक मुद्दे शुक्रवार शाम को अस्पताल में कोविड​​-19 से पीड़ित दोनों मरीजों ने दम तोड़ दिया। इस मामले में जिला प्रशासन ने मजिस्ट्रेटी जांच शुरू करने का आदेश दिया है।

अमृतसर: अमृतसर के सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (जीएमसीएच) में दो कोविड​​-19 मरीजों के शवों की अदला-बदली होने की घटना सामने आई है। इस मामले में जिला प्रशासन ने मजिस्ट्रेटी जांच शुरू करने का आदेश दिया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। यह घटना शनिवार को सामने आई जब एक कोविड पीड़ित 92 वर्षीय व्यक्ति के परिवार के सदस्यों ने होशियारपुर में दाह संस्कार से पहले उसका चेहरा देखने पर जोर दिया, लेकिन जब उन्होंने पीपीई किट में लिपटी किसी महिला का शव देखा, तो वे स्तब्ध रह गए।

हालांकि, अमृतसर में कोविड-19 के कारण मरने वाली एक 37 वर्षीय महिला के परिवार ने उस शव का पहले ही अंतिम संस्कार कर दिया था, जो उसे अस्पताल द्वारा सौंपा गया था। अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार शाम को अस्पताल में कोविड​​-19 से पीड़ित दोनों मरीजों ने दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि उनके शव शवगृह में भेज दिए गए थे। पीपीई किट में लिपटे शवों को उनके घर भेजने के दौरान, अस्पताल के कर्मचारियों ने ताबूत पर गलत नाम चिपका दिया था।

इस घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए, अमृतसर के उपायुक्त शिवदुलार सिंह ढिल्लों ने कहा, ‘‘यह एक गंभीर गलती है और पूरे मामले की सच्चाई का पता लगाने और इसकी जिम्मेदारी तय करने की जरूरत है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मामले के पूरे तथ्यों का पता लगाने और मामले में जिम्मेदारी तय करने के लिए एक मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए गए हैं।’’ ढिल्लों ने कहा कि अमृतसर के सब डिविजनल मजिस्ट्रेट शिवराज सिंह बल इसकी जांच करेंगे। भ

टॅग्स :कोरोना वायरसपंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टकॉल सेंटर से 132 अरेस्ट, 1.07 करोड़ रुपये, 98 लैपटॉप, 229 मोबाइल और 19 वाहन बरामद, 300 से अधिक बैंक खातों से लेन-देन पर रोक, सबसे बड़े साइबर धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़

भारत'उलटी पड़ेगी ये कार्रवाई': ED द्वारा पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ़्तारी पर बोले अरविंद केजरीवाल

भारत'केजरीवाल का राजनीतिक चैप्टर खत्म, नाम भी मिट जाएगा', किरण रिजिजू का केजरीवाल पर बड़ा हमला

भारतराघव चड्ढा का बड़ा बयान, पंजाब ब्लास्ट पर CM पर सवाल, ISI को लेकर घमासान

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार