लाइव न्यूज़ :

नोएडा विमानतल बनाने के बजाय किसानों का कर्ज माफ किया जाए तो देश को ज्यादा फायदा : कमलनाथ

By भाषा | Updated: November 25, 2021 22:10 IST

Open in App

इंदौर (मध्यप्रदेश), 25 नवंबर वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलनाथ ने उत्तर प्रदेश के जेवर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नोएडा अंतरराष्ट्रीय विमानतल की नींव रखे जाने के औचित्य पर बृहस्पतिवार को सवाल उठाए।

उन्होंने कहा कि अगर सरकार नये हवाई अड्डे की इस परियोजना पर करीब 30,000 करोड़ रुपये खर्च करने के बजाय इतनी भारी-भरकम रकम से किसानों का कर्ज माफ कर दे, तो देश को अपेक्षाकृत ज्यादा फायदा होगा।

कमलनाथ ने इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से कहा, ‘‘देखिए, (जेवर में बनाए जा रहे) हवाई अड्डे की आवश्यकता हो सकती है। लेकिन इस हवाई अड्डे के निर्माण पर 30,000 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस रकम से अगर हमारे किसानों का कर्ज माफ कर दिया जाए, तो इससे आर्थिक गतिविधियां बढ़ेंगी और देश को ज्यादा लाभ होगा।"

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने सरकार के खजाने की हालत पर सवाल दागते हुए यह भी कहा, "सरकार (जेवर में) नया हवाई अड्डा बनाए, पर इसे बनाने की धन राशि कहां से आएगी?"

कांग्रेस की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष कमलनाथ ने नीति आयोग के जारी बहुआयामी गरीबी सूचकांक में मध्यप्रदेश के देश में चौथे स्थान पर रहने को लेकर राज्य की भाजपा सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा, "मध्यप्रदेश में भाजपा के लम्बे शासनकाल और इस पार्टी द्वारा बड़ी-बड़ी बातें करने के बाद भी राज्य सबसे गरीब सूबों की सूची में चौथे स्थान पर है। यह शर्म की बात है और हमें अपना सिर झुकाना चाहिए।’’

बेरोजगारी और नई शिक्षा नीति के खिलाफ राजधानी भोपाल में सड़क पर उतरे एनएसयूआई कार्यकर्ताओं पर पुलिस के लाठी चार्ज की निंदा करते हुए कमलनाथ ने आरोप लगाया कि राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा के पास पुलिस-प्रशासन और धन की ताकत के अलावा अब कुछ भी नहीं बचा है।

उन्होंने शिवराज सिंह चौहान की अगुवाई वाली सरकार पर जनजाति समुदाय को गुमराह करने का आरोप भी लगाया और कहा, "आदिवासी सचाई समझ रहे हैं और वे सचाई का ही साथ देंगे। (आदिवासियों को लेकर) भाजपा की कलाकारी की राजनीति चलने वाली नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी कुमारी का प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो  वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना चाहती

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट