लाइव न्यूज़ :

ओवैसी की मुसलमानों को सलाह, मस्जिदों के ऊपर लगाएं सीसीटीवी कैमरे, जुलूस निकलने पर फेसबुक पर करें लाइव, ताकि पता चले पत्थर किसने फेंका

By रुस्तम राणा | Updated: May 7, 2022 16:47 IST

एआईएमआईएम प्रमुख ने कहा कि जब भी कोई जुलूस निकले तो उसे फेसबुक पर लाइव करें, ताकि दुनिया को मालूम हो सके कि पत्थर किसने फेंका है।

Open in App
ठळक मुद्देओवैसी ने कहा- बीजेपी 90 के नफरत के युग को फिर से जगाने की कोशिश कर रही हैज्ञानवापी मस्जिद को लेकर AIMIM नेता ने केंद्र और यूपी सरकार पर साधा निशाना

हैदराबाद: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलमीन (एआईएमआईएम) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने मुसलामनों को सलाह देते हुए कहा है कि मस्जिद के ऊपर हाई रेजोल्यूशन हाई रेजोल्यूशन सीसीटीवी कैमरे लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब भी कोई जुलूस निकले तो उसे फेसबुक पर लाइव करें, ताकि दुनिया को मालूम हो सके कि पत्थर किसने फेंका है।

इस संबंध में उन्होंने अपने एक भाषणा का वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है। जिसमें उन्होंने लिखा, मस्जिद के ऊपर हाई रेजोल्यूशन सीसीटीवी कैमरे  लगाइये और जब भी कोई जुलूस निकले तो उसे फेसबुक पर लाइव करें, ताकि दुनिया को मालूम हो सके कि पत्थर किसने फेंका। वे इस वीडियो में कहते हुए नजर आ रहे हैं कि कैमरे का कोई मजहब नहीं होता है। इससे पता चलेगा कि पत्थर कौन चलाता है।

वहीं शनिवार ओवैसी ने न्यूज एजेंसी एनएनआई से बातचीत करने के दौरान यूपी में ज्ञानवापी मस्जिद में हो रही वीडियोग्राफी को लेकर केंद्र और यूपी सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि भारत सरकार और यूपी सरकार को कोर्ट को बताना चाहिए था कि संसद ने पूजा स्थल (विशेष प्रावधान) अधिनियम, 1991 पारित किया है। इसमें कहा गया है कि कोई भी धार्मिक स्थल, जैसा कि 15 अगस्त 1947 को अस्तित्व में था, उसे भंग नहीं किया जाएगा।

उन्होंने बीजेपी से पूछा है कि पूजा स्थल (विशेष प्रावधान) अधिनियम, 1991 को स्वीकार करते हैं? उन्होंने कहा कि यह भाजपा और संघ है जो इस मामले पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। वे 90 के दशक में नफरत के युग को फिर से जगाने की कोशिश कर रहे हैं।

टॅग्स :असदुद्दीन ओवैसीएआईएमआईएम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल के लोग घुटन महसूस कर रहे हैं?, असदुद्दीन ओवैसी ने कहा-हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी के साथ हाथ मिलाया, ताकि विकल्प मिले?

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः 16 मार्च को 243 विधायक करेंगे वोटिंग, 5 सीट पर मतदान, नितिन नबीन, नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी के सामने परीक्षा?

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः 16 मार्च को मतदान, कौन मारेगा बाजी, एनडीए को 3 और यूपीए को 6 विधायक की जरूरत?, देखिए विधानसभा में क्या समीकरण?

भारतबिहार राज्यसभा चुनाव 2026ः एनडीए के पास 3 और महागठबंधन के पास 6 विधायक कम?, राजद की बैठक से कांग्रेस-एआईएमआईएम ने बनाई दूरी?

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः असदुद्दीन ओवैसी के 5 विधायक हमारे साथ?, राजद विधायक भाई वीरेद्र ने कहा- 5वां सीट जीतेंगे और उपेंद्र कुशवाहा को हराएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है